Parliament Security Breach: 7 दिन की रिमांड में भेजे गए चारों आरोपी, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ, आतंकवाद का आरोप

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस ने मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल शिंदे और नीलम देवी को बुधवार को गिरप्तार किया था. गुरुवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को एनआईए मामलों की विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर की विशेष अदालत में पेश किया.

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट ने 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. कोर्ट ने कहा, जरूरत हुई तो सभी आरोपियों की रिमांड बढ़ाई भी जा सकती है. आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की रिमांड में रखा जाएगा, जहां सभी से पूछताछ की जाएगी.

दिल्ली पुलिस ने मांगी थी 15 दिन की हिरासत

दिल्ली पुलिस ने संसद के भीतर और बाहर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये चार आरोपियों को गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया और 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया. लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिनों की रिमांड में भेजने का फैसला लिया.

संसद की सुरक्षा में चूके मामले में पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस ने मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल शिंदे और नीलम देवी को बुधवार को गिरप्तार किया था. गुरुवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को एनआईए मामलों की विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर की विशेष अदालत में पेश किया.

Also Read: Parliament Security Breach: 15 विपक्षी सांसद मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित, जानें वजह

चारों आरोपियों पर लगे आतंकवाद के आरोप

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अलावा आतंकवाद-रोधी कानून यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं. अभियोजकों ने चार गिरफ्तार व्यक्तियों पर आतंकवाद का आरोप लगाया, कहा – उन्होंने भय पैदा करने का प्रयास किया. अभियोजन पक्ष में बताया कि आरोपियों ने डर और आतंक फैलाने की कोशिश की. वहीं दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाना एक सुनियोजित हमला है.

13 दिसंबर 2023 को क्या हुआ था

संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को, सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया. इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया. सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में हुई. संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है.

Also Read: Parliament Security Breach: क्या है सभी छह आरोपियों का कनेक्शन, पढ़ें परिजनों ने क्या कहा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >