Parliament : कोविड 19 के कारण कल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकती है लोकसभा
Copied link
Parliament Monsoon Session Live Updates: मानसून सत्र के 9वें दिन कृषि बिल को लेकर संसद के बाहर शह मात का खेल शुरू हो गया है. रातभर निलंबित सांसदों द्वारा धरना दिए जाने के बाद आज सुबह उपसभापति हरिवंश उनसे मिलने पहुंचे. वहीं हरिवंश ने अब सांसदों के बर्ताव के खिलाफ उपवास करने की बात कही है. वहीं विपक्ष के बायकॉट के बीच सदन में बैकिंग रेग्युलेशन बिल पास हो गया है. राज्यसभा कार्यवाही की लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
2:10 AM. 23 Sept 202:10 AM. 23 Sept
कल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकती है लोकसभा
संसद के मॉनसून सत्र में लोकसभा की कार्यवाही कोरोना वायरस को लेकर चिंताओं के बीच तय समय से आठ दिन पहले बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जा सकती है. सूत्रों ने मंगलवार को ऐसी जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि बुधवार को निचले सदन की बैठक अपराह्न तीन बजे शुरू होगी और शून्यकाल संचालित किये जाने के बाद करीब पांच बजे उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है.
11:29 PM. 22 Sept 2011:29 PM. 22 Sept
राज्यसभा की सलाहकार समिति की बैठक आज शाम
राज्यसभा की सलाहकार समिति की बैठक आज शाम 6 बजे आयोजित की गयी है. इस 11 सदस्यीय समिति के पांच विपक्षी सदस्य बैठक का बहिष्कार करेंगे.
8:19 PM. 22 Sept 208:19 PM. 22 Sept
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही आज कल सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.
7:55 PM. 22 Sept 207:55 PM. 22 Sept
राज्यसभा में पास
राज्यसभा ने अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, प्याज व आलू को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दी.
7:55 PM. 22 Sept 207:55 PM. 22 Sept
निलंबित सांसदों को शरद पवार का समर्थन
एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि मैं भी उनके (आठ निलंबित राज्यसभा सांसदों) आंदोलन में हिस्सा लूंगा और उनके समर्थन में एक दिन का उपवास रखूंगा.
7:55 PM. 22 Sept 207:55 PM. 22 Sept
बैंकिंग रेग्युलेशन बिल पास
विपक्ष के बैंकिंग रेग्युलेशन बिल पास हो गया है. बता दें कि किसान बिल पर हंगामा के बाद 8 सांसदों कए निलंबन की घटना के बाद विपक्ष ने संसद का बायकॉट कर दिया है.
7:55 PM. 22 Sept 207:55 PM. 22 Sept
सपा ने किया पूरे सत्र का बहिष्कार
सपा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा है कि मैंने न केवल सांसदों की सदन वापसी की मांग की बल्कि मैंने विपक्ष की तरफ से माफी भी मांगी. लेकिन मेरी माफी के बदले कोई रिस्पांस नहीं दिया गया इससे मुझे बहुत कष्ट हुआ. इसलिए मैं और मेरी पूरी पार्टी संसद के इस पूरे सत्र का बहिष्कार करती है.
7:55 PM. 22 Sept 207:55 PM. 22 Sept
अहमद पटेल ने किया ट्वीट
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने कहा है कि संसद के सामने रात बिताने वाले विपक्षी सांसद को चाय नहीं, न्याय चाहिए. भाजपा सरकार ने किसानों के पक्ष में खड़े होने की वजह से उन पर हमला किया. न्याय उनका अधिकार है और ये उन्हें मिलकर रहेगा. संविधान उम्मीद करता है कि सत्ता में बैठे लोग न्याय की पेशकश करेंगे, चाय की नहीं.
7:55 PM. 22 Sept 207:55 PM. 22 Sept
नायडु ने अपील की
कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों द्वारा राज्यसभा के बायकॉट के बाद सभापति वेंकैया नायडु ने अपील की है. सभापति ने कहा कि सभी लोग सदन में वापस आए और बातचीत करें.
7:55 PM. 22 Sept 207:55 PM. 22 Sept
विपक्ष ने किया राज्यसभा का बहिष्कार
8 सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष ने हल्लाबोल दिया है. कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों ने सदन का बहिष्कार कर दिया है.
7:55 PM. 22 Sept 207:55 PM. 22 Sept
बोले आजाद
राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सभी 8 सांसदों का निलंबन वापस लिया जाए.
7:55 PM. 22 Sept 207:55 PM. 22 Sept
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है.
2:49 PM. 22 Sept 202:49 PM. 22 Sept
उपवास पर बैठेंगे हरिवंश!
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश किसान बिल के दौरान सदन में जो हुआ, उससे आहत होकर उपवास पर बैठेंगे. उन्होंने इसके लिए सभापति वेंकैया नायडु से अनुमति मांगी है. इस बाबत उन्होंने पत्र भी लिखा है.
2:49 PM. 22 Sept 202:49 PM. 22 Sept
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘जज़्बाती सांसदों का गॉंधी जी की प्रतिमा के सामने रात भर का धरना संसद के इतिहास में पहली बार उप सभापति के हिटलरी व्यवहार के ख़िलाफ़. इंक़लाब ज़िंदाबाद.’
2:49 PM. 22 Sept 202:49 PM. 22 Sept
मिलने पहुंचे हरिवंश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश कल सस्पेंड हुए सांसदों से आज सुबह मिलने पहुंचे. बता दें कि उपसभापति जब चेयर पर थे, उस वक्त सांसदों ने हंगामा किया था, जिसके कारण सभापति वेंकैया नायडु ने आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था.
1:40 PM. 22 Sept 201:40 PM. 22 Sept
देर रात तक चली लोकसभा की कार्यवाही
बता दें कि लोकसभा की कार्यवाही देर रात तक चली. लोकसभा में महामारी अधिनियम को पास कराया गया. इससे पहले , रविवार को भी लोकसभा देर रात तक चली थी.
1:40 PM. 22 Sept 201:40 PM. 22 Sept
सांसद और पुलिस में नोंकझोंक
विजय चौक के पास प्रदर्शन कर रहे सांसद और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई. हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के दखलंदाजी के बाद मामला शांत हो गया.
1:40 PM. 22 Sept 201:40 PM. 22 Sept
राज्यसभा की कार्यवाही आज
संसद के ऊपरी सदन में किसान बिल के दौरान हुए हंगामे के कारण सोमवार को आठ सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया, जिसके बाद कल पूरे दिन भर के लिए सदन को स्थगित करना पड़ा. माना जा रहा है कि आज भी राज्यसभा की कार्यवाही हंगामेदार हो सकती है. वहीं निलंबित सांसद रातभर संसद परिसर में ही धरना पल बैठे रहें.
1:40 PM. 22 Sept 201:40 PM. 22 Sept
धरना पर बैठे रहे निलंबित सांसद
राज्यसभा सभापति द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद निलंबित सांसद देर रात तक धरने पर बैठे रहे. निलंबित सांसद राजीव सातव ने ट्वीट कर लिखा, ‘संसद में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास और मोदी सरकार की किसान विरोधी तानाशाही मानसिकता के विरुद्ध सुबह के 5 बजे के बाद भी संसद भवन परिसर में प्रदर्शन जारी है. हमारा विरोध जारी रहेगा.’
मुख्य बातें
Parliament Monsoon Session Live Updates: मानसून सत्र के 9वें दिन कृषि बिल को लेकर संसद के बाहर शह मात का खेल शुरू हो गया है. रातभर निलंबित सांसदों द्वारा धरना दिए जाने के बाद आज सुबह उपसभापति हरिवंश उनसे मिलने पहुंचे. वहीं हरिवंश ने अब सांसदों के बर्ताव के खिलाफ उपवास करने की बात कही है. वहीं विपक्ष के बायकॉट के बीच सदन में बैकिंग रेग्युलेशन बिल पास हो गया है. राज्यसभा कार्यवाही की लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…