Parliament Monsoon Session : राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Parliament Monsoon Session, Parliament Monsoon Session live updates: कोरोना महामारी के कारण टलता रहा संसद का मानसून सत्र आखिरकार आज से शुरू हो गया. कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार असाधारण इंतजाम किए हैं. सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि एक विशिष्ट वातावरण में संसद का सत्र शुरू हो रहा है, पीएम ने इस दौरान सांसदों से चीन सीमा के मुद्दे पर एक स्वर में सैनिकों के साथ खड़े होने की बात कही. राज्यसभा में आज (सोमवार) उपसभापति पद के लिए चुनाव भी है. संसद के मानसून सत्र से जुड़ी हर जानकारी लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
12:45 AM. 15 Sept 20 7:15 PM. 14 Sept

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में उपसभापति का चुनाव हुआ और उन्हें पीएम सहित विपक्ष के नेताओं ने बधाई दी. उसके बाद आज की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.

11:11 PM. 14 Sept 20 5:41 PM. 14 Sept

हरिवंश फिर बने राज्यसभा के उप सभापति

एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश एक बार फिर राज्यसभा के उप सभापति बने हैं , इस बात की घोषणा राज्यसभा के सभापति ने की.

10:58 PM. 14 Sept 20 5:28 PM. 14 Sept

17 लोकसभा सांसद कोरोना पॉजिटिव

लोकसभा के 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. आज से संसद का सत्र शुरू हुआ है सांसदों की जांच सत्र शुरू होने से पहले की गयी थी.

7:43 PM. 14 Sept 20 2:13 PM. 14 Sept

ये रहा आज का सबसे गर्म मुद्दा

प्रश्नकाल के बिना संसद की कार्यवाही चलाने का मुद्दा सोमवार को शुरू हुए मॉनसून सत्र के पहले दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा. हंगामा इतना हुआ कि संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी को विपक्ष को समझाने के लिए सामने आना पड़ा. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रश्नकाल ख़त्म करने पर कहा कि प्रश्नकाल तो स्वर्णकाल होता है लेकिन आप कह रहे हैं कि हालात के कारण इसे नहीं किया जा सकता. आप संसद की कार्यवाही तो चला रहे हैं लेकिन प्रश्नकाल को ख़त्म करके. आप लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कर रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नाराज़ सदस्यों को भरोसा दिलाने की कोशिश करते हुए संकेत दिया कि शून्य काल का इस्तेमाल सरकार से सवाल पूछने के लिए किया जा सकता है.

7:43 PM. 14 Sept 20 2:13 PM. 14 Sept

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 3 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. पहले दिन लोकसभा में दो बिल पास हुए. होम्योपैथी के लिए राष्ट्रीय आयोग 2020 और भारत में चिकित्सा पद्धति के लिए राष्ट्रीय आयोग बनाने के लिए बिल पास हुए. प्रश्न काल पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को आश्वस्त किया है. उन्होंने कहा कि सदस्यों की बात को सुना जाएगा. संकट की घड़ी में परिस्थितियों को समझते हुए सदस्य सहयोग करें.

7:43 PM. 14 Sept 20 2:13 PM. 14 Sept

टीएमसी सांसद सौगत राय ने वित्त मंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

टीएमसी सांसद सौगत राय ने वित्त मंत्री सीतारमण पर की आपत्तिजनक टिप्पणी. सदन में खूब हुआ हंगामा. मंत्री के बयान को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सौगत राय को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

मुख्य बातें

Parliament Monsoon Session, Parliament Monsoon Session live updates: कोरोना महामारी के कारण टलता रहा संसद का मानसून सत्र आखिरकार आज से शुरू हो गया. कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार असाधारण इंतजाम किए हैं. सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि एक विशिष्ट वातावरण में संसद का सत्र शुरू हो रहा है, पीएम ने इस दौरान सांसदों से चीन सीमा के मुद्दे पर एक स्वर में सैनिकों के साथ खड़े होने की बात कही. राज्यसभा में आज (सोमवार) उपसभापति पद के लिए चुनाव भी है. संसद के मानसून सत्र से जुड़ी हर जानकारी लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >