Parliament Monsoon Session: अनुराग ठाकुर के बयान पर बवाल, चन्नी ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के दिए गए बयान को लेकर विपक्ष गुस्से में है. बुधवार को सदन में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने सांसदों ने जमकर बवाल किया.

Parliament Monsoon Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अनुराग ठाकुर के भाषण का वीडियो एक्स पर शेयर किया था, उनकी जमकर तारीफ की थी. लेकिन पीएम के ट्वीट पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई है और प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया. यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पेश किया है. उन्होंने कहा, मैंने प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है. मैंने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा है कि जब प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया और अनुराग ठाकुर द्वारा की गई कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों को सदन के रिकॉर्ड से हटाए जाने के बाद प्रचारित किया तो यह सदन की अवमानना ​​थी.

Parliament Monsoon Session: बीजेपी ने अनुराग ठाकुर के बयान को ठहराया सही

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा मंगलवार को लोकसभा में दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, 99 की संख्या और अहंकार का खेल. जब अनुराग ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए बोला तो केवल एक व्यक्ति को बुरा क्यों लगा और उनके इशारे पर कांग्रेस के सभी सदस्य खड़े हो गए? जाति पूछने पर ऐसा व्यवहार होगा?

Parliament Monsoon Session: मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम मोदी के ट्वीट की निंदा की

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की लोकसभा में की गई टिप्पणी और उस पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, संसद में किसी की जाति नहीं पूछी जाती. अनुराग ठाकुर जानबूझकर राहुल गांधी का अपमान करने के लिए ऐसा कहा. यह सही नहीं है. अनुराग ठाकुर अपरिपक्व हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को ट्वीट करने की क्या जरूरत थी? मैं प्रधानमंत्री के ट्वीट की निंदा करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी को पता होना चाहिए कि कहां बोलना है और किसका बचाव करना है.

प्रधानमंत्री ने एससी, एसटी और ओबीसी के अपमान वाले भाषण का समर्थन किया: विपक्ष

विपक्षी दलों ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने बजट पर चर्चा के दौरान जो टिप्पणियां की वह दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गो का अपमान है. मुख्य विपक्षी दल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय विशेषाधिकार के हनन को बढ़ावा दिया है.

Also Read: Budget Session 2024: ‘INDI गठबंधन की डर्टी पॉलिटिक्स’, अनुराग ठाकुर के वीडियो में क्या है खास? पीएम मोदी ने कहा- जरूर देखें

अनुराग ठाकुर के बयान पर संसद में भारी हंगामा

कांग्रेस सदस्यों ने इसको लेकर गहरी आपत्ति जताई तथा सदन में पुरजोर हंगामा हुआ. राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उनका अपमान किया है. ठाकुर की यह टिप्पणी अभी भी कार्यवाही का हिस्सा है, हालांकि उनके भाषण के कुछ अन्य अंश हटा दिए गए हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, यह भाषण जिसे नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ‘अवश्य सुनने’ वाला बता रहे हैं, इसमें इनके सांसद ने बेहद ही अपमानजनक, असंवैधानिक और निंदनीय बातें कही हैं. इसका वीडियो साझा करके प्रधानमंत्री ने संसदीय विशेषाधिकार के घोर उल्लंघन को बढ़ावा दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सांसद और विपक्ष के नेता से उनकी जाति पूछकर संसदीय संवाद एवं चर्चा के स्तर को और नीचे गिरा दिया है. रमेश ने कहा, विपक्ष के विरोध पर सभापति जगदंबिका पाल ने आश्वासन दिया कि भाषण के उन अंशों को हटा दिया जाएगा. संसद की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाए गए भाषण के अंश को संपादित और अपलोड किया जाता है. संसद टीवी ने गैर-संपादित भाषण अपलोड किया और नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने इसे सार्वजनिक रूप से शेयर करते हुए इसकी तारीफ की है.

Also Read: Anurag vs Rahul: ‘एक्सीडेंटल हिंदू का महाभारत ज्ञान भी एक्सीडेंटल ही है’, अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >