Live Updates

Parliament : लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Parliament Live Updates: संसद का मानसून सत्र मंगलवार (4 अगस्त) को भी हंगामेदार होता नजर आ रहा है. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और NEET आंदोलन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को आज भी घेर रहा है. संसद के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:38 PM. 4 Aug 26 2:38 PM. 4 Aug

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार के लिए समाप्त कर दी गई है. अब सदन की अगली बैठक 5 अगस्त को सुबह 11 बजे होगी.

1:06 PM. 4 Aug 26 1:06 PM. 4 Aug

कॉरपोरेट कानून संशोधन विधेयक-2026 पर संयुक्त समिति ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट

कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (Joint Committee) ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी. समिति के अध्यक्ष और सांसद सुधीर गुप्ता ने संसद भवन में स्पीकर से मुलाकात कर रिपोर्ट सौंपी.

12:36 PM. 4 Aug 26 12:36 PM. 4 Aug

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

विपक्षी सांसदों की लगातार नारेबाजी और हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी. सदन में भारी शोर-शराबे के बीच सभापति ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है.

11:46 AM. 4 Aug 26 11:46 AM. 4 Aug

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. विपक्ष के शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी, जिसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

11:10 AM. 4 Aug 26 11:10 AM. 4 Aug

लोकसभा में जोरदार हंगामा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जोरदार हंगामा किया. शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

11:00 AM. 4 Aug 26 11:00 AM. 4 Aug

INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक

संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक की. बैठक में संसद के मौजूदा सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति और विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी पर चर्चा हुई.

10:57 AM. 4 Aug 26 10:57 AM. 4 Aug

NDA संसदीय दल की बैठक खत्म

संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक 'मंगल मिलन' समाप्त हो गई. बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर से रवाना हो गए. बैठक में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने संसद के मानसून सत्र की रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

10:46 AM. 4 Aug 26 10:46 AM. 4 Aug

सुगत रॉय बोले- 'चंदा चोरी' और अमित शाह की माफी तक सदन चलना मुश्किल

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सुगत रॉय ने चंद्र बोस के पार्टी छोड़ने और बीजेपी-टीएमसी को 'एक ही सिक्के के दो पहलू' बताए जाने वाले बयान को महत्वहीन बताया. उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा बयान दे सकता है और उनकी पार्टी इससे सहमत नहीं है. वहीं, बिना चर्चा के विधेयक पारित होने पर रॉय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जब तक 'चंदा चोरी' का मुद्दा और अमित शाह से माफी की मांग का मामला नहीं सुलझता, तब तक संसद का सुचारु रूप से चलना मुश्किल होगा.

10:43 AM. 4 Aug 26 10:43 AM. 4 Aug

DMK सांसदों का संसद में प्रदर्शन

दिल्ली में संसद के मकर द्वार पर DMK सांसदों ने कावेरी जल मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. सांसदों ने इस मामले पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की और कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जताई.

10:42 AM. 4 Aug 26 10:42 AM. 4 Aug

अरविंद सावंत बोले- जनता ने झूठे वादों को नकारा

शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट रही बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने 19 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. यह परिणाम जनता की नाराजगी को दिखाता है और लोगों ने बीजेपी नेताओं के झूठे वादों को समझ लिया है.

9:43 AM. 4 Aug 26 9:43 AM. 4 Aug

संसद में NDA संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' शुरू

बीजेपी नेतृत्व वाले NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक 'मंगल मिलन' मंगलवार को संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में शुरू हो गई है. बैठक में NDA के कई वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हो रहे हैं. इसमें संसद के मानसून सत्र की रणनीति और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

9:34 AM. 4 Aug 26 9:34 AM. 4 Aug

NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे नितिन नवीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक 'मंगल मिलन' में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीजेपी सांसद विनोद तावड़े व संजय जायसवाल भी उनके साथ मौजूद रहे.

9:34 AM. 4 Aug 26 9:34 AM. 4 Aug

Parliament : लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

NCPI सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय संसद परिसर स्थित लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक 'मंगल मिलन' में शामिल होने पहुंचे. उन्होंने कहा कि वह पहली बार NDA संसदीय दल की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने खुद को देश के वरिष्ठ सांसदों में से एक बताते हुए कहा कि NCPI में सभी लोग एकजुट हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >