Parliament LIVE: ‘पापड़ी चाट’ वाले बयान पर घिरे टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, भाजपा ने कहा संसद का अपमान

Lok Sabha Rajya Sabha LIVE Update नयी दिल्ली : संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामे के आसार हैं. मॉनसून सत्र में एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब हंगामा नहीं हुआ हो. विपक्ष पेगासस और अन्य मुद्दों पर सरकार से चर्चा की मांग कर रही है. राहुल गांधी के साथ विपक्ष के बड़े नेता चाय पर चर्चा के लिए जुटे.

Live Updates
6:50 PM. 3 Aug 21 1:20 PM. 3 Aug

‘पापड़ी चाट’ वाले बयान पर घिरे टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को घेरा

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन के चाट-पापड़ी वाले ट्वीट को लेकर संसद के अंदर केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में पार्टी के उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें घेरा. नकवी ने कहा कि टीएमसी सांसद का बयान संसद का अपमान है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस मुद्दे पर टीएमसी सांसद पर निशाना साधा. टीएमसी सांसद ने अध्यादेश पारित होने पर कहा था कि हम क्या पापड़ी चाट बना रहे हैं.

6:50 PM. 3 Aug 21 1:20 PM. 3 Aug

भारी हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित 

सदन के दोनों सदनों में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

6:50 PM. 3 Aug 21 1:20 PM. 3 Aug

सिअद-बसपा ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन, सांसदों की दी गेहूं की बाली

सिरोमणी अकाली दल और बसपा के सांसदों ने संसद के बाहर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया. हरसिमरत कौर बादल ने सांसदों को गेहूं की बाली भेंट की.

6:50 PM. 3 Aug 21 1:20 PM. 3 Aug

साइकिल से संसद पहुंचे राहुल गांधी 

विपक्षी सांसदों के साथ नाश्ते पर चर्चा करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विरोध स्वरुप साइकिल से संसद पहुंचे हैं.

6:50 PM. 3 Aug 21 1:20 PM. 3 Aug

राहुल की बैठक में इन दलों के सांसद हुए शामिल

राहुल गांधी की बैठक में कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना, राजद, सपा, माकपा, भाकपा, आईयूएमएल, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), केरल कांग्रेस (एम), झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, टीएमसी और लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के नेता शामिल हैं.

6:50 PM. 3 Aug 21 1:20 PM. 3 Aug

राहुल की बैठक में आप और बीएसपी नेता नहीं पहुंचे

राहुल गांधी के न्यौते पर आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सांसद नहीं पहुंचे हैं. कुल 14 विपक्षी दल के नेता बैठक में पहुंचे हैं.

मुख्य बातें

Lok Sabha Rajya Sabha LIVE Update नयी दिल्ली : संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामे के आसार हैं. मॉनसून सत्र में एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब हंगामा नहीं हुआ हो. विपक्ष पेगासस और अन्य मुद्दों पर सरकार से चर्चा की मांग कर रही है. राहुल गांधी के साथ विपक्ष के बड़े नेता चाय पर चर्चा के लिए जुटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >