Parliament: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Parliament : लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया.

12:33 AM. 3 Jul 24 12:33 AM. 3 Jul

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया.

12:00 AM. 3 Jul 24 12:00 AM. 3 Jul

पीएम मोदी ने सदन में भाषण के दौरान हाथरस भगदड़ घटना पर दुख जताया

हाथरस में भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा, मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं, प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

9:41 PM. 2 Jul 24 9:41 PM. 2 Jul

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, नीट पेपर लीक मुद्दे पर दिनभर बहस की मांग की

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में नीट पेपर लीक मामले में दिनभर चर्चा की मांग की है.

9:41 PM. 2 Jul 24 9:41 PM. 2 Jul

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, नीट पेपर लीक मुद्दे पर दिनभर बहस की मांग की

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में नीट पेपर लीक मामले में दिनभर चर्चा की मांग की है.

9:35 PM. 2 Jul 24 9:35 PM. 2 Jul

लोकसभा पहुंचे पीएम मोदी, कुछ देर में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का देेंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंच गए हैं. उनके सदन पहुंचने पर भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगे. पीएम मोदी कुछ देर में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का जवाब देंगे.

9:17 PM. 2 Jul 24 9:17 PM. 2 Jul

भगवान शिव को नहीं समझते राहुल गांधी, लोकसभा में बोले- निशिकांत दुबे

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने जो बयान दिया था, उस पर हमला करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, नेता प्रतिपक्ष भगवान शिव को नहीं समझते. उन्होंने हिंदू धर्म को गलत तरीके से परिभाषित किया.

8:33 PM. 2 Jul 24 8:33 PM. 2 Jul

केवल 4% मुसलमान जीतकर संसद में आए, बोले असदुद्दीन ओवैसी

लोकसभा में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, क्या यही सामाजिक न्याय है कि केवल 4% मुसलमान जीतकर संसद में आते हैं. इस सदन में ओबीसी सांसदों की संख्या उच्च जाति के सांसदों की संख्या के बराबर है और 14% मुसलमानों में से केवल 4% ही जीतते हैं. 4 जून के बाद, छह मुसलमानों की भीड़ द्वारा हत्या की गई है. मध्य प्रदेश में 11 घरों पर बुलडोजर चलाया गया है. हिमाचल प्रदेश में एक मुसलमान की दुकान लूट ली गई.

8:14 PM. 2 Jul 24 8:14 PM. 2 Jul

संसद के सामने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहिए, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि वे बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने नई संसद बनाई है. क्या संसद के सामने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाना उचित नहीं होता?

7:59 PM. 2 Jul 24 7:59 PM. 2 Jul

मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चला, लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चला. उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है.

7:50 PM. 2 Jul 24 7:50 PM. 2 Jul

प्रधानमंत्री मोदी चार बजे लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब चार बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे. पीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी.

6:45 PM. 2 Jul 24 6:45 PM. 2 Jul

एनडीए के कार्यकाल में हुए सारे निर्माण ढह रहे हैं, लोकसभा में बोले केसी वेणुगोपाल

लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिर गई. जबलपुर एयरपोर्ट की छत गिर गई. राजकोट एयरपोर्ट का छज्जा गिर गया. अयोध्या में सड़कों की हालत खराब है. राम मंदिर में रिसाव है. मुंबई हार्बर लिंक रोड में दरारें हैं. बिहार में तीन नए पुल गिर गए. प्रगति मैदान की सुरंग डूब गई. एनडीए के कार्यकाल में हुए ये सारे निर्माण ढह गए. उन्होंने कहा कि इनके राज में हर इमारत ढहने का खतरा है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि वे इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में जानकारी लें. देश में अब तक हुए सबसे बड़े घोटालों में से एक इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला है.

5:59 PM. 2 Jul 24 5:59 PM. 2 Jul

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे, बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने लोकसभा में अखिलेश यादव पर पलटवार किया. पाण्डेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जो महादेव-महादेव कर रहे थे, छत्तीसगढ़ में आपके मुख्यमंत्री उनके नाम पर सट्टा चला रहे थे.

5:59 PM. 2 Jul 24 5:59 PM. 2 Jul

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे, बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने लोकसभा में अखिलेश यादव पर पलटवार किया. पाण्डेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जो महादेव-महादेव कर रहे थे, छत्तीसगढ़ में आपके मुख्यमंत्री उनके नाम पर सट्टा चला रहे थे.

5:42 PM. 2 Jul 24 5:42 PM. 2 Jul

कल्याण बनर्जी ने सात फेज में चुनाव पर उठाए सवाल

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सीआईएसएफ के दो जवानों की गिरफ्तारी से लेकर चुनाव आयोग की विश्वसनीयता का मुद्दा लोकसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि सात फेज में चुनाव क्यों हुए? इसपर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोका.

5:40 PM. 2 Jul 24 5:40 PM. 2 Jul

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे, बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने लोकसभा में अखिलेश यादव पर पलटवार किया. पाण्डेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जो महादेव-महादेव कर रहे थे, छत्तीसगढ़ में आपके मुख्यमंत्री उनके नाम पर सट्टा चला रहे थे.

5:09 PM. 2 Jul 24 5:09 PM. 2 Jul

होइहि सोइ जो राम रचि राखा, अयोध्या में जीत पर अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा

अखिलेश यादव ने अयोध्या की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि होइहि सोइ जो राम रचि राखा..ये उसका फैसला है जिसकी लाठी में आवाज नहीं होती. अयोध्या में विपक्ष की जीत देश के परिपक्व मतदाताओं की लोकतांत्रिक समझ की जीत है .

5:06 PM. 2 Jul 24 5:06 PM. 2 Jul

सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना खत्म करेंगे हम: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि हम जाति जनगणना के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि अग्निवीर व्यवस्था स्वीकार नहीं की जा सकती है. यह देश की सुरक्षा से समझौता है. इंडिया गठबंधन की सरकार जब भी सत्ता में आएगी वो इसे हटा देगी.

5:03 PM. 2 Jul 24 5:03 PM. 2 Jul

ईवीएम पर मुझे आज भी भरोसा नहीं, अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा

अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि ईवीएम पर मुझे आज भी भरोसा नहीं है. मैं यूपी की 80 सीट भी जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा.

4:57 PM. 2 Jul 24 4:57 PM. 2 Jul

बनारस के लोग क्योटो की फोटो लेकर उसे गंगाजी तक ढूंढ़ रहे हैं: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि बनारस के लोग क्योटो की फोटो लेकर उसे गंगाजी तक ढूंढ़ रहे हैं. शायद गंगाजी जिस दिन साफ हो जाएंगी, उस दिन गंगाजी की गोद से क्योटो निकले. स्मार्ट सिटी को लेकर सरकार पर तंज करते हुए सपा सांसद ने कहा कि बारिश की शुरुआत में ही नाव सड़कों पर आई है.

4:54 PM. 2 Jul 24 4:54 PM. 2 Jul

होइहि सोइ जो राम रचि राखा, अयोध्या में जीत पर अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा

अखिलेश यादव ने अयोध्या की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि होइहि सोइ जो राम रचि राखा..ये उसका फैसला है जिसकी लाठी में आवाज नहीं होती. अयोध्या में विपक्ष की जीत देश के परिपक्व मतदाताओं की लोकतांत्रिक समझ की जीत है .

4:51 PM. 2 Jul 24 4:51 PM. 2 Jul

पेपर लीक इसलिए करवाया जा रहा है ताकि युवाओं को नौकरी न मिले: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि विकास का ढिंढ़ोरा पीटने वाले विनाश की भी जिम्मेदारी लें. स्मार्टसिटी केवल एक जुमला है. अनाथ पशुओं से यूपी को कब निजात मिलेगी. पेपर लीक मामले पर भी अखिलेश ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि पेपर लीक इसलिए करवाया जा रहा है ताकि युवाओं को नौकरी न मिले. सरकार उम्मीद को मार रही है.

4:48 PM. 2 Jul 24 4:48 PM. 2 Jul

जनता कह रही है कि ये गिरने वाली सरकार है: अखिलेश यादव

सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि जनता कह रही है कि ये गिरने वाली सरकार है. अब मनमर्जी नहीं चलेगी. अब जनमर्जी चलेगी. एक व्यक्ति की मनमर्जी नहीं चलेगी.

4:45 PM. 2 Jul 24 4:45 PM. 2 Jul

जोड़ने वाली राजनीति की जीत हुई चुनाव में: अखिलेश यादव

लोकसभा में अपने संबोधन में सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यहां हारी हुई सरकार विराजमान है. इस चुनाव में ‘इंडिया’ की नैतिक जीत हुई है. हमारी जीत सकारात्मक जीत है. इस चुनाव ने तोड़ने वाली राजनीति को तोड़ दिया है और जोड़ने वाली राजनीति की जीत हुई है.

4:42 PM. 2 Jul 24 4:42 PM. 2 Jul

आवाम ने हुकूमत का गुरुर तोड़ा, लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

लोकसभा में सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सभी चुने हुए सांसदों को बधाई…चुनाव में भाग लेने वाले लोगों का धन्यवाद…उन्होंने सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये कहते थे 400 पार लेकिन….आवाम ने हुकूमत का गुरुर तोड़ा है.

4:38 PM. 2 Jul 24 4:38 PM. 2 Jul

सच्चाई तो सच्चाई होती है, राहुल गांधी ने कहा

सदन की कार्यवाही से पहले संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जो मैंने कहा था वो सच्चाई है. सच्चाई तो सच्चाई होती है.

4:33 PM. 2 Jul 24 4:33 PM. 2 Jul

सदन की कार्यवाही शुरू

सदन के सातवें दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. लोकसभा में कुछ देर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाषण होगा.

4:30 PM. 2 Jul 24 4:30 PM. 2 Jul

सदन में प्रत्येक सांसद राष्ट्र की सेवा करने के लिए चुना गया, पीएम मोदी ने बैठक में कहा

एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें एक मंत्र दिया जो बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि सदन में प्रत्येक सांसद राष्ट्र की सेवा करने के लिए चुना गया है. चाहे वे किसी भी पार्टी से हों, राष्ट्र की सेवा हमारी पहली जिम्मेदारी है. प्रत्येक एनडीए सांसद को देश को प्राथमिकता देना चाहिए और काम करना चाहिए. रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसदों के आचरण के बारे में हमें अच्छी तरह से मार्गदर्शन दिया. प्रधानमंत्री ने एनडीए सांसदों से संसद के नियमों, संसदीय लोकतंत्र प्रणाली और आचरण का पालन करने का आग्रह किया.

4:13 PM. 2 Jul 24 4:13 PM. 2 Jul

प्रधानमंत्री ने एनडीए सांसदों से संसदीय नियमों का पालन करने को कहा

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि एनडीए संसदीय दल की बैठक में घटक दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों से संसदीय नियमों का पालन करने और अपने मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाने को कहा है.

4:05 PM. 2 Jul 24 4:05 PM. 2 Jul

संसदीय आचरण का सांसद ध्यान रखें: पीएम मोदी

बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि संसदीय आचरण का सांसद ध्यान रखें. आप यहां देश सेवा के लिए आए हैं. संसद में अच्छे आचरण की उम्मीद है.

4:01 PM. 2 Jul 24 4:01 PM. 2 Jul

एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म

एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सांसद एकजु्ट हैं.

3:30 PM. 2 Jul 24 3:30 PM. 2 Jul

संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक जारी, पीएम मोदी भी पहुंचे

संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं.

3:30 PM. 2 Jul 24 3:30 PM. 2 Jul

संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक जारी, पीएम मोदी भी पहुंचे

संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं.

3:24 PM. 2 Jul 24 3:24 PM. 2 Jul

कुछ देर में शुरू होगी एनडीए संसदीय दल की बैठक

एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रह्लाद जोशी, रामदास अठावले और अन्य एनडीए नेता संसद परिसर में पहुंच चुके हैं.

3:09 PM. 2 Jul 24 3:09 PM. 2 Jul

कुछ देर में शुरू होगी एनडीए संसदीय दल की बैठक

एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रह्लाद जोशी, रामदास अठावले और अन्य एनडीए नेता संसद परिसर में पहुंच चुके हैं.

3:09 PM. 2 Jul 24 3:09 PM. 2 Jul

पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम चार बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >