Parliament Live : संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे की भेंट चढ़ा पूरा सत्र

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, फोटो- एएनआई
Parliament Live: आज गुरुवार (13 अगस्त)को संसद के मानसून सत्र का अंतिम दिन है. सत्र के आखिरी दिन भी संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन जारी रहा. नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस बल प्रयोग के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिला. गुरुवार को हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. संसद की हर खबर के लिए बने रहे Prabhat Khabar डॉट कॉम के साथ.
हंगामे की भेंट चढ़ा पूरा सत्र
संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे के बाद स्थगित कर दिया गया. संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए गए. इस बार संसद का मानसून सत्र हंगामे के नाम रहा.
राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है.
राज्यसभा में खरगे ने उठाया हल्द्वानी का मुद्दा
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में अपने एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. खरगे ने कहा कि उन्होंने रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें लाखों लोग मौजूद थे. अपने भाषण में उन्होंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया और केवल सरकार से जुड़े मुद्दों को उठाया. इसके बावजूद, उनके भाषण के बाद बीजेपी के लोगों ने उसी मंच पर हवन कर उसका कथित तौर पर शुद्धिकरण किया. खरगे ने सवाल उठाया- क्या लोकतंत्र में यही तरीका है? आप संविधान की रक्षा कैसे कर रहे हैं? मैं नेता प्रतिपक्ष हूं.
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे और विपक्ष के विरोध के बीच खत्म हो गया. लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर चढ़ावा मामला, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत कई और मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिला. कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई और बैठकें स्थगित करनी पड़ीं. आखिरकार लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई.
केसी वेणुगोपाल का आरोप, चर्चा से बच रही सरकार
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने संसद में जारी गतिरोध के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को सदन में आकर जवाब देना चाहिए, लेकिन सरकार चर्चा से बच रही है. वेणुगोपाल ने कहा कि वह चर्चा के लिए तैयार हैं और सरकार के जवाब का भी इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री सदन में आने से बच रहे हैं. वेणुगोपाल ने कहा कि संसद की कार्यवाही बाधित होने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार के अलग-अलग एजेंडे हैं, लेकिन देश की जनता उन्हें पहले ही खारिज कर चुकी है.
Parliament Live : संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे की भेंट चढ़ा पूरा सत्र
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद किसी व्यक्ति की इच्छा से नहीं, बल्कि संसदीय प्रक्रियाओं के अनुसार चलती है. उन्होंने राहुल गांधी की तुलना रस्सी से लटके उस चूहे से भी की, जो खुद को बैलगाड़ी खींचने वाला समझता है. संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से राहुल गांधी एक जिद्दी और बिगड़े हुए बच्चे की तरह सदन को अपनी मर्जी से चलाने की कोशिश कर रहे हैं. गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह इस गलतफहमी में हैं कि धर्मेंद्र प्रधान ने उनकी वजह से इस्तीफा दिया.
संसद के पूरे मानसून सत्र हंगामेदार रहा. बार-बार लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होती रही. बुधवार को भी विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा मामला, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध और नारेबाजी की. आज मानसून सत्र का आखिरी दिन है. संसद की हर खबर के लिए बने रहे Prabhat Khabar डॉट कॉम के साथ.