Live Updates

Parliament Live: प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों की आवाज दबाना जवाबदेही नहीं

Parliament Live: संसद के मानसून सत्र का 18वां दिन भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ सकता है. सरकार और विपक्ष के बीच सदन सुचारु रूप से चलाने पर अब तक सहमति नहीं बन सकी है. सरकार की ओर से विपक्ष पर मुद्दे बदलने का आरोप लगा रहा है, वहीं विपक्ष छात्र आंदोलन में पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगा है. संसद की हर खबर के लिए बने रहे Prabhat Khabar डॉट कॉम के साथ.

10:55 AM. 12 Aug 26 5 hrs ago

छात्र आंदोलन पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्र आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हजारों छात्र मांगों को लेकर जुटते हैं तो उन पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ AK-47 तक इस्तेमाल हुई.

10:50 AM. 12 Aug 26 5 hrs ago

FCRA बिल वापस लेने की विपक्ष की मांग

RSP सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि विपक्ष FCRA बिल को वापस लेने की मांग कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह का विधेयक संसद में पेश करने से पहले सभी संबंधित पक्षों और हितधारकों को विश्वास में लिया जाना चाहिए, ताकि उनकी चिंताओं और सुझावों पर गंभीरता से विचार हो सके.

10:41 AM. 12 Aug 26 6 hrs ago

वंदे मातरम पर CPI सांसद पी संतोष कुमार का बयान

CPI सांसद पी संतोष कुमार ने कहा कि सभी वंदे मातरम का सम्मान करते हैं और इसके लिए किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी छह पद गाने के लिए लोगों को मजबूर करना उचित नहीं है. राष्ट्रीय गीत का इस्तेमाल समाज में विभाजन पैदा करने के लिए नहीं होना चाहिए.

10:26 AM. 12 Aug 26 6 hrs ago

राम मंदिर चंदा चोरी पर रामगोपाल यादव का हमला

समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि यह केवल राष्ट्रीय नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों की आस्था से भी जुड़ा मामला है. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में असली दोषियों को बचाया जा रहा है और सिर्फ छोटे लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यादव ने कहा कि वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी तक विरोध जारी रहेगा. उन्होंने झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर भी भाजपा पर हड़ताल खत्म नहीं होने देने का आरोप लगाया.

8:42 AM. 12 Aug 26 8 hrs ago

Parliament Live: प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों की आवाज दबाना जवाबदेही नहीं

संसद के मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्ष दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगा है. इससे पहले मंगलवार को भी सदन में इन मुद्दों पर जोरदार हंगामा हुआ. कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी दल गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़े रहे, जिसके बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >