पीएम मोदी के सम्मान में पापुआ न्यू गिनी ने बदल डाली वर्षों की परंपरा, पहली बार हुआ ऐसा

आमतौर पर पापुआ न्यू गिनी सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं करता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह अपवाद रहा और उनका औपचारिक स्वागत किया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, एक महत्वपूर्ण दौरे की भव्य शुरुआत हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी के स्वागत में पापुआ न्यू गिनी ने अपनी परंपरा तक बदल डाली. यही नहीं सड़क किनारे सैकड़ों लोग तिरंगा लहराते हुए हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगाये. इसके साथ ही लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाये. पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों से बात भी की.

मोदी के सम्मान में पापुआ न्यू गिनी ने बदल डाली परंपरा, पहली बार हुआ ऐसा

आमतौर पर पापुआ न्यू गिनी सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं करता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह अपवाद रहा और उनका औपचारिक स्वागत किया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, एक महत्वपूर्ण दौरे की भव्य शुरुआत हुई है. प्रधानमंत्री मोदी पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे. यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा है.

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी के पैर छुए

जापान में जी 7 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी यहां पहुंचे. यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा है. पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने हवाई अड्डे पर भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया, जिन्होंने सम्मान के तौर पर मोदी के पैर छुए.

Also Read: प्रियंका गांधी का तंज, नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री जो रोते हैं कि उन्हें गाली दी गयी, कहा- राहुल से सीख लें

पीएम मोदी को दी गयी 19 तोपों की सलामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पापुआ न्यू गिनी में 19 तोपों की सलामी दी गयी. गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत किया गया. विशेष सम्मान दिखाते हुए प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की. भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.

पीएम मोदी ने भव्य स्वागत के लिए जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य स्वागत के लिए आभार जताया. उन्होंने ट्वीट किया, पापुआ न्यू गिनी पहुंच गया हूं. मैं हवाई अड्डे पर आने और मेरा स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का आभारी हूं. यह आदर-सम्मान बहुत ही खास है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा. मैं अपनी यात्रा के दौरान इस महान देश के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हूं.

पीएम मोदी एफआईपीआईसी के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी और मारापे सोमवार को एफआईपीआईसी के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे. शिखर सम्मेलन ऐसे समय में होगा, जब चीन इस क्षेत्र में अपने सैन्य और कूटनीतिक प्रभाव को बढ़ाने के प्रयास कर रहा है. एफआईपीआईसी का गठन 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की फिजी यात्रा के दौरान किया गया था. एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन में 14 देशों के नेता भाग लेंगे. पीआईसी में कुक आइलैंड्स, फिजी, किरिबाती, मार्शल आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया, नौरू, नीयू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालू और वानुआतु शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >