Pakistani Spy: राजस्थान से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेजता था सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी

Pakistani Spy: राजस्थान के जैसलमेर से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है. सीआईडी ​​इंटेलिजेंस ने भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजने के आरोप में पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया गया.

Pakistani Spy: सीआईडी ​​इंटेलिजेंस ने शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज कर पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है.

सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था हनीफ

आईजीपी, सीआईडी ​​(सुरक्षा), डॉ विष्णुकांत ने बताया, सीआईडी ​​इंटेलिजेंस राजस्थान टीम को सदर थाना क्षेत्र के बासनपीर जूनी निवासी और वर्तमान में जैसलमेर के मोहनगढ़ में रहने वाले हनीफ मीर खान (47) की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जांच में पता चला कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लगातार संपर्क में था.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हनीफ पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था

राजस्थान पुलिस के अनुसार, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बहला गांव निवासी हनीफ खान की सीमावर्ती क्षेत्रों में आसान पहुंच थी. पूछताछ के दौरान पता चला कि उसके पास महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों और सैन्य गतिविधियों की जानकारी थी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी, वह एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा कर रहा था.

पैसे के बदले आईएसआई को देता था सेना की जानकारी

जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र में विभिन्न खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई पूछताछ और मोबाइल फोन की तकनीकी जांच से यह भी पता चला कि वह पैसे के बदले आईएसआई को सैन्य रणनीतिक जानकारी मुहैया करा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >