भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्च पैड्स को किया तबाह, देखें वीडियो

India Pakistan Conflict : भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्च पैड्स को मार गिराया है. इसका वीडियो सामने आया है.

India Pakistan Conflict : जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है. इसका वीडियो सामने आया है. यहीं से ड्रोन भी लॉन्च किए जा रहे थे. रक्षा सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है. शुक्रवार देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया. इसके कुछ घंटे बाद शनिवार तड़के श्रीनगर में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. अधिकारियों के अनुसार, ये धमाके हवाई अड्डे और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के पास हुए। धमाकों की आवाज सुनते ही पूरे शहर में सायरन बजने लगे. एहतियात के तौर पर श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है. हालात पर नजर रखी जा रही है. देखें वीडियो.

भारत के 26 शहरों पर ड्रोन हमलों का प्रयास

शुक्रवार को भारत के 26 शहरों पर ड्रोन हमलों का प्रयास किया गया. इसके बाद भारतीय सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के एयरबेसों पर मिसाइल हमले किए. पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने जानकारी दी कि भारत ने उनके तीन वायुसेना ठिकानों को निशाना बनाया. उन्होंने यह भी कहा कि हमलों में पाकिस्तान की वायुसेना को कोई नुकसान नहीं हुआ और पाकिस्तान ने भी भारत की इस कार्रवाई का जवाब दिया है. इस तनावपूर्ण स्थिति के चलते पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने ऐलान किया कि सुबह 3:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक देश का हवाई क्षेत्र सभी उड़ानों के लिए बंद रहेगा. इस पूरे घटनाक्रम पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दोनों देशों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें : Pakistan Firing : जोरदार धमाके के बाद उठा धुआं, भारतीय सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल एक्टिव की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >