‘सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 की तरह आतंकवादी हमले के लिए रहें तैयार’, मुंबई पुलिस को धमकी

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को बुधवार को एक धमकी भरा फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने पुलिस को धमकी दी कि अगर सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी, तो 26/11 जैसे आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहें. धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा जांच में जुट गयी है.

ऑनलाइन वीडियो गेम पबजी खेलते भारतीय युवक के पास पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इस समय सुर्खियों में है. चार बच्चों की मां सीमा और उसके प्रेमी सचिन की प्रेम कहानी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी छा गई है. सीमा ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान नहीं लौटना चाहती है. इधर सीमा के मामले को लेकर मुंबई पुलिस को फोन पर धमकी मिली है.

26/11 हमले की दी गयी धमकी

एक अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और 26/11 हमले जैसा हमला करने की धमकी दी. मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को बुधवार को एक धमकी भरा फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने पुलिस को धमकी दी कि अगर सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी, तो 26/11 जैसे आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहें. धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा जांच में जुट गयी है.

कोर्ट के आदेश के बाद सीमा और प्रेमी सीमा रह रहे साथ

पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि दोनों को बाद में जेल से रिहा कर दिया गया. अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जब तक मामले की सुनवाई चल रही है तब तक सीमा अपना घर नहीं बदलेगी और सचिन के साथ रहेगी.

Also Read: Explainer: पाकिस्तान से भाग कर आयी महिला सीमा हैदर को मिल सकती है भारतीय नागरिकता! जानिए क्या है प्रावधान?

कौन है सीमा हैदर और कैसे पहुंची भारत

सीमा हैदर (30) पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी है, जो 2014 में शादी के बाद कराची में रह रही थी. सीमा और सचिन 2019 में ऑलनाइन वीडियो गेम पबजी के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए. उसके बाद सीमा नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की और अपने प्रेमी सचिन (22) के साथ दिल्ली पहुंच गयी. इस साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल के काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली. इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया. पुलिस के अनुसार, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और खुद और अपने बच्चों के लिए नेपाल के लिए वीजा और विमान के टिकट की व्यवस्था की.

पाकिस्तान नहीं लौटना चाहती सीमा हैदर

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर वापस अपना देश नहीं लौटना चाहती है. उससे जब इस बारे में पूछा गया, तो उसने कहा, मैं पाकिस्तान लौटने की बजाय अपनी जान दे दूंगी. सचिन भी मेरे बिना नहीं रह सकते. सीमा ने कहा कि वह हिंदू धर्म स्वीकार करेगी. सीमा ने कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती. सीमा ने स्थानीय कानूनों का हवाला देते हुए दावा किया कि यदि वह पाकिस्तान गई तो उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी. एक परचून की दुकान पर काम करने वाले सचिन ने कहा कि वह भी सीमा और उसके बच्चों के साथ केवल ग्रेटर नोएडा में रहना चाहता है. दोनों ने कहा कि वे वकीलों से संपर्क करके भारत में वैध रूप से रहने का रास्ता तलाशेंगे. सचिन ने कहा कि वे उसकी नयी यात्रा की शुरुआत के लिए जल्द ही पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाएगा.

पाकिस्तानी पति ने सीमा को वापस भेजने के लिए भारत सरकार से लगाई गुहार

पैसे कमाने के लिए पाकिस्तान से सऊदी अरब गये पाकिस्तानी महिला सीमा के पति गुलाम हैदर जखरानी ने मीडिया के माध्यम से अपनी पत्नी को वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार भारत सरकार से लगाई है. सऊदी अरब से एक वीडियो संदेश में जखरानी ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि वह उसे उसकी पत्नी से मिलाने में मदद करे. उसने कहा कि उसे भारतीय मीडिया के जरिये पता चला कि उसकी पत्नी और बच्चे ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >