कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गोपनीय रूप से पाकिस्तान की यात्रा की, असम के मुख्यमंत्री का आरोप

असम के मुख्यमंत्री हिमंत शर्मा ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए. जानें उन्होंने क्या कहा.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख ने 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत का दौरा किया. उसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारत विरोधी माहौल बनाना था. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीबी हैं. असम सरकार के जांच शुरू करने के बाद पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख ने किसी को बचाने के लिए अपने सभी ट्वीट हटा दिए.

सीएम हिमंत शर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी कंपनी ने गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ को नौकरी दी और फिर उनका भारत तबादला कर दिया. वेतन का भुगतान अली तौकीर शेख ने किया. गौरव की पत्नी एलिजाबेथ भारत से संबंधित विभिन्न जानकारियां एकत्र करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं.

गौरव ने दिसंबर 2013 में गोपनीय रूप से पाकिस्तान की यात्रा की

हिमंत शर्मा ने कहा कि भारतीय कंपनी में काम करते हुए गौरव की पत्नी एलिजाबेथ ने छह बार इस्लामाबाद की यात्रा की. एक अन्य गैर सरकारी संगठन में शामिल होने के बाद उन्होंने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की. कांग्रेस सांसद गौरव की पत्नी अपनी पाकिस्तान यात्रा को गोपनीय रखने के लिए अटारी सीमा से होकर ही जाती थीं, वह कभी विमान से नहीं जाती थीं. कांग्रेस नेता गौरव ने अपनी शादी से पहले दिसंबर 2013 में गोपनीय रूप से पाकिस्तान की यात्रा की थी. उस समय वह असम के मुख्यमंत्री के आवास पर ठहरे हुए थे.

जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए : सीएम हिमंत शर्मा

शर्मा ने कहा कि असम पुलिस की एसआईटी ने जांच की और सीआईडी थाने में केस दर्ज किया गया था. रिपोर्ट देखने के बाद राज्य कैबिनेट ने फैसला किया है कि अब इस मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए. इसके लिए गृह मंत्रालय को मामला भेजा जा रहा है और केंद्र की मंजूरी मिलते ही केस केंद्र सरकार को सौंप दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >