Video: पानी बंद होने से बौखलाया पाकिस्तान, आतंकी हाफिज सईद की पार्टी ने भारत को दी धमकी

Indus Water Treaty: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद गहराता जा रहा है. सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) रद्द होने से पड़ोसी देश पूरी तरह से बौखला गया है. आतंकवादी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के बहाने पर भारत को धमकाने की कोशिश कर रहा है. गुरुवार को आतंकी हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (Pakistan Markazi Muslim League) ने भारत विरोधी रैली निकाली. जिसमें सईद का पुराना बयान सुनाई पड़ रहा है. जिसमें सिंधु जल रोकने पर हाफिज की बौखलाहट साफ सुनाई पड़ रही है.

Indus Water Treaty: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terrorist attack) के बाद भारत ने पाकिस्तान के ‘नाक में दम’ कर दिया है. एक के बाद एक झटका दे रहा है, जिससे आतंकवादियों को पालने का वाला पड़ोसी देश भय से कांपने लगा है. बौखलाहट में उलुल जलूल हरकतें कर रहा है. आतंकी हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) ने लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, फैसलाबाद और हाफिजाबाद समेई कई पाकिस्तानी शहरों में भारत विरोधी प्रदर्शन किया. जिसमें भारत विरोधी नारे लगाए गए.

हाफिज सईद का पुराना वीडियो जारी कर भारत को धमकी

भारत विरोधी रैली में हाफिज सईद के पुराने वीडियो को प्रसारित किया गया. जिसमें आतंकी हाफिज को बौखलाहट में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “अगर तुम पाकिस्तान का पानी रोकोगे, तो नदियों में खून बहेगा.”

पाकिस्तान को चौतरफा झटका दे रहा भारत

पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत का बदला भारत ने लेना शुरू कर दिया है. सबसे पहले भारत ने पाकिस्तान को झटका देते हुए सिंधु जल संधि रद्द कर दिया. इसके अलावा भारत ने सार्क वीजा रद्द कर दिया और सभी पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश लौटने का आदेश दे दिया गया. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. बौखलाहट में पाकिस्तान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >