India Pakistan War: भारत ने पाकिस्तान के F16 जेट को मार गिराया, S-400 ने पाक के 8 मिसाइलों को किया ढेर

India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट पर मिसाइल से अटैक करने की कोशिश की. लेकिन भारत की S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के 8 मिसाइलों को मार गिराया.

India Pakistan War: पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं, सभी को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने मार गिराया. एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है. जिसका भारतीय जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

जम्मू एयरपोर्ट और सांबा में मार गिराए गए पाक मिसाइल

पाकिस्तान की ओर से दागे गए मिसाइल को भारत की S-400 ने मार गिराया है. जम्मू एयरपोर्ट और सांबा में मिसाइल को मार गिराया गया है. पाकिस्तान ने पठानकोर्ट एयरबेस में हवाई हमला करने की कोशिश की. खबर है कि पाकिस्तानी हमले का जवाब देने के लिए जम्मू एयरपोर्ट से भारत के फाइटर प्लेन ने उड़ान भरी है.

पाकिस्तान सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला में गोलाबारी की

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलाबारी की, जिसका भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया. पाकिस्तान की सेना ने बुधवार रात जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर सेक्टरों के पास नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी की. भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.

भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के कई ड्रोनों को मार गिराया है. साथ पाकिस्तान के एफ 16 फाइटर जेट को भी मार गिराया है. जैसलमेर, पठानकोट, अखनूर और उधमपुर में भी पाक ड्रोन को मार गिराया गया है.

भारत के 4 एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव

पाकिस्तानी हमले का भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है. भारत के 4 एंटी ड्रोन सिस्टम को भी एक्टिव कर दिया गया है. S400 के अलावा L 70, ZSU 23 और शिल्का सिस्टम पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराने के लिए तैयार हैं.

जम्मू-कश्मीर ब्लैकआउट, बज रहे सायरन

पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल अटैक के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में ब्लैकआउट हो गया है. सायरन भी बजने शुरू हो गए हैं. जम्मू संभाग के सांबा, पंजाब के जालंधर, चंडीगढ़, भुज, उरी और बारामूला को भी ब्लैआउट कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >