Indian Navy: पाकिस्तानियों ने लगाया हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा, मौत के मुंह से इंडियन नेवी ने निकाला बाहर

Indian Navy: अरब सागर में भारतीय नौसेना ने एक बार फिर पाकिस्‍तानी नागरितों को समुद्री लुटेरों के चंगुल से बचाया है. रिहा होने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये, भारतीय नौसेना का आभार हैं.

Indian Navy: सोमालियाई समुद्री लुटेरों के खिलाफ एक बार फिर भारतीय नौसेना ने अपना झंडा बुलंद किया है. इंडियन नेवी ने समुद्री लुटेरों के चंगुल से एक बार फिर पाकिस्तानी मछुआरों की जान बचाई है. कल यानी शुक्रवार को अरब सागर में भारतीय नौसेना ने ईरान की मछली पकड़ने वाली जहाज अल कंबर और उसके 23 पाकिस्तानी चालक दल को समुद्री लुटेरों के चंगुल से बचाया है. दरअसल हथियारबंद लुटेरों ने ईरानी जहाज पर कब्जा कर लिया था. जहाज में सवार पाकिस्तानी नागरिकों ने भारतीय नौसेना का आभार जताया है.

पाकिस्तानियों ने लगाए भारत जिंदाबाद के नारे

समुद्री लुटेरों के चंगुल से छूटने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों ने भारतीय नौसेना का आभार जताया है. इंडियन नेवी की जांच के बाद सभी ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये. गौरतलब है कि इससे पहले भी भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के चंगुल से पाकिस्तानी और ईरानी नागरिकों की रक्षा की थी.

पाकिस्तानी नागरिकों को इंडियन नेवी ने दी मेडिकल सुविधा

भारतीय नौसेना ने पहले तो 9 सशस्त्र समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया. इसके बाद भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमों ने एफवी अल-कंबर की जांच की. वहीं, मछली पकड़ने की गतिविधियों को जारी रखने के लिए नाव की जांच के बाद नौसेना ने छुड़ाए गये 23 पाकिस्तानी नागरिकों की पूरी तरह से चिकित्सा जांच की. वहीं, भारतीय नौसेना समुद्री डकैती रोधी अधिनियम 2022 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सभी नौ समुद्री लुटेरों को भारत ला रही है.

लुटेरों ने पाकिस्तानी नागरिकों को बना लिया था बंधक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की अल कंबर नाम के पोत अरब सागर में गई थी. पोत के चालक दलों में 23 पाकिस्‍तानी नागरिक भी सवार थे. इस बीच समुद्री लुटेरों ने शिप पर हमला कर दिया. साथ ही उस पर कब्जा कर लिया. भारतीय नौसेना तो जब घटना की जानकारी मिली तो अपहृत शिप को छुड़ाने की कोशिश में नौसेना जुट गई. भारतीय नौसेना ने आईएनएस सुमेधा के जरिये लुटेरों पर धावा बोल दिया. भारतीय नौसेना ने त्रिशूल मिसाइल का इस्तेमाल किया.

12 घंटों में नेवी ने लुटेरों पर पाया काबू

भारतीय नौसेना ने करीब 12 घंटे तक लुटेरों से संघर्ष करने के बाद उन पर काबू पा लिया. सभी नौ सोमालियाई लुटेरों ने इंडियन नेवी के सामने समर्पण कर दिया. इसके बाद लुटेरों की गिरफ्त से सभी 23 पाकिस्तानी नागरिकों को इंडियन नेवी ने मुक्त कराया, उनकी स्वास्थ्य जांच की.

पाकिस्तान की हो रही है किरकिरी

दुनिया के देशों में इंडियन नेवी का डंका बज रहा है. लुटेरों के खिलाफ इंडियन नेवी के अभियान से न सिर्फ निर्दोष लोगों की जान बच रही है. बल्कि भारतीय नेवी की धाक दुनिया के कई देशों में जमने लगी है. वहीं पाकिस्तान की अपने ही देश में किरकिरी हो रही है. खुद पाकिस्तानी लोग अपनी फौज और सरकार को  कोस रहे हैं, जिन्होंने अपने नागरिकों की रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया. उन्हें लुटेरों के रहमोकरम पर छोड़ दिया. 

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, 27 सदस्यों की होगी समिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >