पाकिस्तान में आम चुनाव कल, सुरक्षा में तैनात होंगे 650000 जवान, वोटिंग से पहले धमाकों से दहला बलूचिस्तान

आतंकवादी समूहों की ओर से हमलों के खतरे के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. दूरसंचार नियामक, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि चुनाव के दिन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी.

पाकिस्तान में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस चुनाव में 12.85 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे.

चुनाव से एक दिन पहले बलूचिस्तान में जोरदार धमाका, 25 की मौत

पाकिस्तान में आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 25 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए.

मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी

‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इनमें पुलिस, नागरिक सशस्त्र बल और सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं. मतदान गुरुवार की सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा.

5121 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार कुल 12,85,85,760 पंजीकृत मतदाता वोट देने के पात्र हैं. नेशनल असेंबली की सीट के लिए 5,121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 4,807 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं. चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12,695 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12,123 पुरुष, 570 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं.

पंजाब में सबसे अधिक 7,32,07,896 पंजीकृत मतदाता

ईसीपी के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सबसे अधिक 7,32,07,896 पंजीकृत मतदाता हैं, इसके बाद सिंध में 2,69,94,769, खैबर पख्तूनख्वा में 2,19,28,119, बलूचिस्तान में 53,71,947 और राजधानी इस्लामाबाद में 10,83,029 मतदाता हैं.

पाकिस्तान में 16,766 मतदान केंद्र अत्यधिक संवेदनशील

आंकड़ों के अनुसार ईसीपी ने देशभर में 9,07,675 मतदान केंद्र स्थापित किये हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं के लिए 25,320, महिलाओं के लिए 23,952 और अन्य 41,403 मिश्रित मतदान केंद्र शामिल हैं. ईसीपी के अनुसार 44,000 मतदान केंद्र सामान्य हैं जबकि 29,985 को संवेदनशील और 16,766 को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है.

चुनाव पर आतंकवादी हमले का खतरा

आतंकवादी समूहों की ओर से हमलों के खतरे के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. दूरसंचार नियामक, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि चुनाव के दिन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >