Pakistan Attack: बारामूला से भुज तक पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, 26 जगहों पर हमला, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Pakistan Attack: पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल कर शुक्रवार को अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की. हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सारे वार विफल कर दिए. सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Pakistan Attack: उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक पाकिस्तान ने शुक्रवार को ड्रोन अटैक किया. 9 मई को पाकिस्तानी सेना ने 26 इलाकों पर ड्रोन से हमला किया. बीते दो दिनों में पाकिस्तान 36 जगहों पर ड्रोन से हमला कर चुका है. गुरुवार के हमले में पाकिस्तान ने सिर्फ ड्रोन का इस्तेमाल किया था, लेकिन शुक्रवार के हमले में उसने ड्रोन के साथ हथियार भी इस्तेमाल किया. पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के विफल कर दिया.

26 जगहों पर ड्रोन से हमला

रक्षा सूत्रों के मुताबिक उत्तर में बारामुला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं. इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं. इन स्थानों में बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआर्बेट और लाखी नाला शामिल हैं.

भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी हमलों का भारतीय सेना ने करारा जवाब गिया है. भारतीय सेना की एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है. एस-400 सुरक्षा सिस्टम, बराक-8 और आकाश मिसाइल के इस्तेमाल से दुश्मनों के मंसूबे पस्त कर दिए. पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल कर अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया.

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया है पाकिस्तान

पाकिस्तान भारत के ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों की मौत से बौखलाया हुआ है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने बीते बुधवार ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन में सेना के जवानों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे. इससे बिलबिलाकर पाकिस्तान भारत पर ड्रोन हमला कर रहा है. 

Also Read: जैसलमेर,अमृतसर और फिरोजपुर में भी पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >