Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्या होगा भारत का एक्शन? पीएम मोदी ने की CCS की मीटिंग

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें आतंकी हमले पर चर्चा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब की अपनी यात्रा को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं.

Pahalgam Terror Attack: सीसीएस की बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए नृशंस आतंकी हमले के एक दिन बाद हुई. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाग लिया. आतंकी हमले के बाद पूरे देश की नजर सरकार के एक्शन पर टीकी है. हमले को लेकर गुस्सा और शोक की लहर है. वैश्विक नेताओं ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है और भारत के साथ खड़े होने की बात कही गई है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- आतंकवादियों को मिलेगी कड़ी सजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद एनएसए अजीत डोभाल के साथ हाई लेवल मीटिंग की. जिसके बाद उन्होंने कहा- “मैं आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को दोहराना चाहता हूं. आतंकवाद के प्रति हमारी नीति शून्य सहनशीलता की है. मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. हम न केवल इस कृत्य के दोषियों तक पहुंचेंगे, बल्कि पर्दे के पीछे के लोगों तक भी पहुंचेंगे. आरोपियों को जल्द ही जोरदार और स्पष्ट जवाब मिलेगा, मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं.”

पहलगाम में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद दिल्ली लौटे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम आतंकवादी हमले के कुछ घंटों बाद ही श्रीनगर के लिए रवाना हो गए थे. जम्मू-कश्मीर पहुंचते ही उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी. फिर बुधवार को उन्होंने पहलगाम का एरियल सर्वे किया. फिर पीड़ितों के परिजन से जाकर मुलाकात की और घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >