Padma Awards 2021 : तरुण गोगोई, रामविलास पासवान, सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण, तो जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को पद्म विभूषण, देखें पूरी सूची

Padma Awards 2021, Shinzo Abe, SP Balasubramaniam, Padma Vibhushan, Padma Bhushan भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दिया है. जिसमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल समेत 7 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. वहीं 10 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.

भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दिया है. जिसमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे, गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल समेत 7 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. वहीं 10 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.

पद्म विभूषण

शिंजो आबे, गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, डॉ बेले मोनप्पा हेगड़े और भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरिंदर सिंह कपानी (मरणोपरांत).

10 को पद्म भूषण पुरस्कार

10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत), केशूभाई पटेल, धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत), चंद्रशेखर काम्बरा, तरलोचन सिंह को पद्म भूषण

102 हस्तियों को पद्म श्री से किया गया सम्मानित

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) समेत कुल 102 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >