Coronavirus Outbreak In India : स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया, भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों में सबसे अधिक विदेशी

कोरोना वायरस से संक्रमित 73 लोगों में 17 विदेशी नागरिक हैं. इनमें 16 इतालवी हैं

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के 13 नये मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. तेरह नये मामलों में से नौ मामले महाराष्ट्र से जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख और उत्तर प्रदेश से सामने आया है. वहीं एक विदेशी नागरिक भी इससे संक्रमित पाया गया है.

मंत्रालय ने राज्यवार आंकड़े बताते हुए कहा कि दिल्ली में बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस के छह मामले सामने आ चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं.

कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में 11 और लद्दाख में तीन मामले सामने आ चुके हैं. मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है.

केरल में अब तक कोरोना वायरस के 17 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी. मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 73 लोगों में 17 विदेशी नागरिक हैं. इनमें 16 इतालवी हैं. दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस के मद्देजनर कैबिनेट सचिव ने कहा है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धारा दो के प्रावधानों को लागू करना चाहिए ताकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों द्वारा जारी सभी परामर्श लागू हो सकें.

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि भारतीय डॉक्टरों की एक टीम गुरुवार को इटली के लिए रवाना होगी और वहां फंसे भारतीय छात्रों के लार के नमूने लेकर आएगी ताकि देश वापस लाने से पहले उनकी जांच की जा सके.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ईरान में कोविड-19 फैलने की सूचना मिलने के बाद भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं. मंत्रालय के अनुसार ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों में तीर्थयात्री, छात्र और मछुआरे शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >