उत्तराखंड के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना, हिमस्खलन की चेतावनी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. लगातार हो रही बर्फबारी के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन (एवलांच) का खतरा बढ़ गया है. उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने सभी जिलों को सतर्क किया है. साथ ही तीन जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है. यात्रा करने वालों से अनावश्यक आवाजाही से बचने और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

Uttarakhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर उत्तराखंड में दिखाई दे रहा है. खराब मौसम को देखते हुए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी जारी की है. तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आपदा विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और हिमस्खलन की संभावना जताई है. उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने सभी जिलों को सतर्क किया है. चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (DGRE) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी शाम 5 बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और हिमस्खलन की संभावना है.

तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

डीजीआरई की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में अधिकांश हिमस्खलन रास्तों पर गहरी और अस्थिर बर्फ मौजूद है, जिससे प्राकृतिक हिमस्खलन की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में USDMA ने कहा है कि लोग सिर्फ चुनिंदा और अपेक्षाकृत सुरक्षित रास्तों से सीमित आवागमन करें. अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह जारी की गई है.

बद्रीनाथ, केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को फिर से बर्फबारी हुई. एक सप्ताह से भी कम समय में प्रदेश में दूसरी बार हिमपात हुआ है. चमोली जिले में बद्रीनाथ और रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ और आसपास की चोटियों पर सोमवार रात से ही रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है. उत्तरकाशी जिले में भी बंदरपूंछ और अन्य पर्वतों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई. उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >