Operation Sindoor : भारत की मार से अबतक छटपटा रहे हैं पाकिस्तानी आतंकी, देखें वीडियो

Operation Sindoor : भारत के विदेश मंत्रालय ने जेईएम नेताओं के वीडियो मैसेज दिखाए. इसके बाद पाकिस्तान से आतंकवाद का संबंध बताया और साफ किया कि भारत-पाकिस्तान मुद्दों में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई भूमिका नहीं है. आप भी देखें आखिर इस वीडियो में है क्या?

Operation Sindoor : विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) नेताओं के वीडियो मैसेज सामने आए हैं. इनमें वे मई में भारत की सैन्य कार्रवाई का बदला लेने की बात कर रहे हैं. इन वीडियो से पाकिस्तान और आतंकियों के रिश्ते साफ उजागर होते हैं. कुछ दिनों से टेलीग्राम चैनलों पर कई वीडियो मैसेज सामने आए. इन वीडियो में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के नेता लोगों को भारत के खिलाफ जिहाद के लिए संगठन में शामिल होने के लिए उकसाते दिख रहे हैं. इन वीडियो में नेता यह भी बता रहे हैं कि पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ने उनके आतंकवादी ढांचे पर क्या असर डाला? आप भी देखें ये वीडियो.

MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वीकली प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “दुनिया आतंकवादियों और पाकिस्तान की सरकार व सेना के रिश्ते से अच्छी तरह वाकिफ है. ऐसे बयान इसे और स्पष्ट कर देते हैं.” जायसवाल सवालों का जवाब दे रहे थे जो उन वीडियो मैसेज से जुड़े थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन वीडियो में जेईएम नेताओं ने बताया कि मई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर स्थित संगठन के ठिकाने पर भारतीय सेना की कार्रवाई में मसूद अजहर के करीबी रिश्तेदार मारे गए. नेताओं ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने शीर्ष अधिकारियों को मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल होने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें : Pahalgam Terrorist Attack: पाकिस्तान के होंगे टुकड़े-टुकड़े, क्या है भारत की रणनीति

इन वायरल वीडियो पर भारत के लोग पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >