Operation Sindoor : पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात, सलाल बांध खोला गया

Operation Sindoor : जम्मू और कश्मीर के चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध का नया वीडियो सामने आया है. इसमें बांध के कई द्वार खुले दिखाई दे रहे हैं. देखें वीडियो.

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारत ने पाकिस्तान पर एक और दबाव बनाया. इस बार जल प्रहार के तहत चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के कई  फाटक खोल दिए गए. इसके कारण पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. यह कदम कूटनीतिक और सैन्य दबाव को और मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है. एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि पानी का फ्लो बहुत ही अधिक है. आप भी देखें ये वीडियो.

सिंधु, झेलम और चिनाब के जल बंटवारे के लिए 1960 में भारत और पाकिस्तान ने संधि पर हस्ताक्षर किए थे. भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 भारतीयों की हत्या के बाद दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें : Pakistan Drone Attack : श्रीनगर सहित कई इलाकों में ड्रोन दिखे, सहमे लोग, पाकिस्तान को फिर धोया भारत ने

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया

शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के सिर्फ 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया. उसने जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की. राजौरी, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, उधमपुर, अखनूर, आरएसपुरा और सांबा में शेलिंग और ड्रोन अटैक किए गए जिसका करारा जवाब दिया गया. इसके चलते सीमावर्ती जिलों में रातभर ब्लैकआउट रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >