Operation Sindoor: मिसाइल थी चीन की, उड़ान थी पाकिस्तान की, पर गिराया भारत ने, सेना ने किया खुलासा

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने संभावित पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा दिखाया है, जो चीन निर्मित है और जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत पर हमले के दौरान किया था.

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने आज एक बार फिर प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें उन्होंने उन विदेशी हथियारों का मलबा दिखाया जो पाकिस्तान ने भारत पर हमले के दौरान इस्तेमाल किए थे. इनमें सबसे अहम है चीनी मूल का PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल, जिसे पाकिस्तानी वायुसेना ने इस्तेमाल किया था. यह मिसाइल लंबी दूरी तक दुश्मन के लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने में सक्षम है, और इसके इस्तेमाल से चीन-पाक गठजोड़ पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

इसके अलावा भारतीय वायु रक्षा सिस्टम ने तुर्की निर्मित दो ड्रोन – YIHA और Songar – को मार गिराया. Songar ड्रोन खास तौर पर अपने हथियारबंद ऑपरेशनों के लिए जाना जाता है और इससे साफ होता है कि भारत के खिलाफ विशेष टारगेटिंग की साजिश रची गई थी. सेना की ब्रीफिंग में बताया गया कि यह हमला न केवल भारत की सुरक्षा के खिलाफ है, बल्कि यह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी खतरा है. भारत ने इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है.

AlsO Read:  ‘पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को अपना बना लिया’, DGMO प्रेस ब्रीफिंग में दी गई जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >