Operation Sindoor : चारों आतंकियों को खोजकर मारो, पहलगाम हमले में पति को खोने वाली महिला ने कहा

Operation Sindoor : पहलगाम हमले में पति को खोने वाली महिला ने कहा, ‘उन चार आतंकवादियों का भी खात्मा किया जाए.’ भारत के पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (POK) में कई स्थानों पर हवाई हमले के बाद उसने यह बात कही है.

Operation Sindoor : भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (POK) में कई स्थानों पर हवाई हमले किए. इसके बाद कई लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति को खोने वाली एक महिला ने भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल उन चार दहशतगर्दों का भी खात्मा किया जाना चाहिए जिन्होंने उनके पति की जान ली थी.

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 26 लोग मारे गए थे. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे जिनमें इंदौर के 58 साल के सुशील नथानियल भी शामिल थे. नथानियल की विधवा जेनिफर नथानियल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर इंदौर में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, ‘‘जो हुआ, वह सही हुआ, लेकिन उन चारों (पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल चार दहशतगर्द) का भी खात्मा किया जाना चाहिए.’’

यह भी पढ़ें : Operation Sindoor Explained: भारत ने पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत का बदला कब, कहां और कैसे लिया, जानिए हर वो बात जो जानना चाहते हैं आप

मुझे बस हिसाब चाहिए : जेनिफर नथानियल

पति की मौत के शोक में डूबी महिला ने कहा, ‘‘इन चारों ने वह काम किया है जो एक जानवर भी नहीं करता. मुझे बस इसका हिसाब चाहिए और इन लोगों को भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए. इन चारों को भी मरना चाहिए.’’ नथानियल, इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे. वह अपनी पत्नी जेनिफर, बेटी आकांक्षा (35) और बेटे ऑस्टिन उर्फ गोल्डी (25) के साथ कश्मीर घूमने गए थे.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुना

 पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अभियान का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुना है. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >