Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्तान, 35 से 40 पाक सैनिक ढेर, तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में खुलासा

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर एक सीमित लेकिन तीव्र और निर्णायक जवाबी कार्रवाई थी, जिसे भारतीय सेना ने अत्याधुनिक हथियारों और सटीक टारगेटिंग सिस्टम के साथ अंजाम दिया. इसका उद्देश्य सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों और भारतीय जवानों पर हो रहे हमलों का मुंहतोड़ जवाब देना था

Operation Sindoor: थल सेना, वायु सेना और नौसेना के महानिदेशकों (DGMO) ने आज एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया. इस कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान पहुंचा है. ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के करीब 35 से 40 सैनिक और अधिकारी मारे गए हैं.

डीजीएमओ ने बताया कि यह ऑपरेशन पूरी तरह से रणनीतिक और सटीक था, जिसकी योजना पहले से तैयार की गई थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही घुसपैठ और आतंकियों को समर्थन दिए जाने के जवाब में भारत ने यह कड़ा कदम उठाया है.

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर एक सीमित लेकिन तीव्र और निर्णायक जवाबी कार्रवाई थी, जिसे भारतीय सेना ने अत्याधुनिक हथियारों और सटीक टारगेटिंग सिस्टम के साथ अंजाम दिया. इसका उद्देश्य सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों और भारतीय जवानों पर हो रहे हमलों का मुंहतोड़ जवाब देना था.

पाकिस्तान के कई ठिकाने तबाह

भारतीय सेना के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और सैन्य चौकियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का सम्मान करते हुए और सिर्फ आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करते हुए की गई.

Also Read: ‘अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी होगा’, पीएम मोदी का कड़ा संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >