Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट मार गिराए, 1 C-130 और कई मिसाइलें नष्ट

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान के नुकसान की खबरें सामने आने लगी हैं. भारतीय वायुसेना ने शौर्य का परिचय देते हुए पाक को ‘छठी का दूध’ याद करा दिया. सीडीएस ने बताया, भारत की जवाबी कार्रवाई से 8 घंटे में ही पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे और सीजफायर के लिए भारत के आगे नाक रगड़ने लगा था. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. भारतीय वायू सेना ने जवाबी हमले में पाकिस्तान के कई फाइटर जेट और मिसाइलों को आसमान में ही नष्ट कर दिया.

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट नष्ट हो गए. इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के एक C-130 और 2 AWACS को मार गिराया.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई क्रुज मिसाइलों को भी मार गिराया

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई क्रुज मिसाइलों को मार गिराया. भारत ने सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइलों से दुश्मन देश के मिसाइलों को नष्ट किया. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अभियान के दौरान भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट को हवा में ही मार गिराया. पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना के रडार और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों (air defense missile systems) ने पकड़ लिया था और वायु रक्षा प्रणालियों (air defense systems) द्वारा हमला किए जाने के बाद उन्हें गायब होते देखा गया था.

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने 9 आतंकवादी ठिकानों को किया था ध्वस्त

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने अपनी सीमा से पाकिस्तान और POK में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था. भारतीय हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष 6-7 मई की रात को शुरू हुआ जब भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तानी पंजाब और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की. संघर्ष 10 मई की दोपहर तक चला. बाद में पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के हमलों में हुए भारी नुकसान को देखते हुए युद्ध विराम का अनुरोध किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >