Operation Sindoor: एयर मार्शल एके भारती ने बतायी पाकिस्तान की तबाही की कहानी

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रविवार को बताया कि किस तरह से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया. पाकिस्तान के किन-किन ठिकानों को निशाना बनाया गया और पड़ोसी देश को कितना नुकसान हुआ. सेना ने स्पष्ट कहा कि सेना को जो करना था, सो उसने किया. अगर आगे जरूरत पड़ी, तो फिर एक्शन लेंगे.

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने आक्रामक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लांच किया. इस ऑपरेशन के दौरान भारत के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को चुन-चुन कर निशाना बनाया. भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों (सेना प्रमुख, वायु सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख) के साथ डीजीएमओ ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कैसे पाकिस्तान को सेना ने धूल चटायी.

पाकिस्तान में सिर्फ उन्हीं जगहों को निशाना बनाया, जहां से भारत को नुकसान हो सकता था – एयर मार्शल

एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सिर्फ उन्हीं जगहों को निशाना बनाया, जहां से भारत को नुकसान पहुंचाया जा सकता था. इसलिए भारत ने सिर्फ उन्हीं जगहों पर हमले का निशाना बनाया. ऐयर मार्शल ने कहा कि इसके लिए एक तेज, समन्वित, कैलिब्रेटेड हमले किेय गये. भारतीय वायुसेना ने पूरे पश्चिमी मोर्चे पर अपने एयर बेस, कमांड सेंटर, सैन्य बुनियादी ढांचे, वायु रक्षा प्रणालियों को तैनात कर दिया.

पाकिस्तान के इन ठिकानों पर भारतीय सेना ने किया हमला

उन्होंने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के जिन ठिकानों पर हमला किया, उनमें चकलाला, रफीक, रहीम यार खान शामिल हैं, जो एक स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि भारत किसी की आक्रामकता बर्दाश्त नहीं करेगा. एके भारती ने कहा कि इसके बाद सरगोधा, भुलारी और जैकोबाबाद में भी हमले किये गये. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इन ठिकानों पर हर सिस्टम को निशाना बनाने की क्षमता है और इससे भी बड़ी कार्रवाई करने की क्षमता है.’

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने लाहौर का रडार सिस्टम किया तबाह, 30-40 पाक सैनिक, 100 आतंकी ढेर, DGMO राजीव घई का बयान

Ceasefire: ‘अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी होगा’, पीएम मोदी का कड़ा संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >