Operation Sindoor : 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेट, 80 से अधिक आतंकवादी ढेर

Operation Sindoor : पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया. इस हमले में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं.

Operation Sindoor : शीर्ष सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि भारत की कार्रवाई में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए. बुधवार की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा कई सटीक हमले किए गए. इन हमलों से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी मारे गए. ऑपरेशन सिंदूर नामक सीमा पार की कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए की गई जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे.

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दो सबसे बड़े हमले जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ बहावलपुर और मुरीदके में किए गए. इनमें हर जगह पर अनुमानित 25-30 आतंकवादी मारे गए. मुरीदके में, लक्ष्य मस्जिद वा मरकज तैयबा था, जो लश्कर का मुख्य केंद्र और वैचारिक मुख्यालय है, जिसे लंबे समय से पाकिस्तान की “आतंक नर्सरी” माना जाता है.  खुफिया एजेंसियां ​​अभी भी अन्य टारगेट पर हताहतों की संख्या की पुष्टि कर रही हैं. प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि कुल 80 से 90 आतंकवादियों को मार गिराया गया.

यह भी पढ़ें : India Airstrikes on terrorist camps in Pakistan: भारत ने POK में की एयर स्ट्राइक, आतंक के 9 अड्डों पर बरसाया बम

प्रधानमंत्री मोदी ने चुना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम

पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया. सूत्रों के अनुसार, 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 पुरुषों की आतंकवादियों द्वारा हत्या के बाद, उनकी विधवाओं के दर्द को ध्यान में रखते हुए इस जवाबी कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया, जो प्रतीकात्मक रूप से उपयुक्त माना गया.

नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों में गोलाबारी

इस बीच जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दर्जनों सीमाई गांवों में गोलाबारी की. इसमें एक महिला और दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >