Operation Kaveri: हिंसाग्रस्त सूडान से अबतक 2300 भारतीयों को स्वदेश लाया गया, ऑपरेशन कावेरी जारी

सूडान से 365 लोग दिल्ली पहुंचे थे. जबकि शुक्रवार को 754 लोग दो समूहों में भारत पहुंचे थे. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक 2300 लोगों को स्वदेश लाया जा चुका है. ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत शरणार्थियों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर ले जा रहा है, जहां से उन्हें स्वदेश वापस लाया जा रहा है.

भारत हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के अपने अभियान के तहत रविवार को कुल 269 लोगों को भारत लाया गया. पहले 229 लोगों को लेकर वायु सेना का विमान भारत पहुंचा. फिर वायुसेना का C-130J विमान 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली में उतरा.

2300 भारतीयों को सूडान से लाया गया भारत

शनिवार को सूडान से 365 लोग दिल्ली पहुंचे थे. जबकि शुक्रवार को 754 लोग दो समूहों में भारत पहुंचे थे. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक 2300 लोगों को स्वदेश लाया जा चुका है. ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत शरणार्थियों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर ले जा रहा है, जहां से उन्हें स्वदेश वापस लाया जा रहा है.

आपात चिकित्सा आपूर्ति लेकर सूडान पहुंचा विमान

सूडान में प्रतिद्वंद्वी जनरल समर्थक सुरक्षा बलों के बीच दो सप्ताह से अधिक समय से जारी संघर्ष से तबाह हुए अस्पतालों के लिए आठ टन आपातकालीन चिकित्सा सहायता लेकर एक विमान रविवार को उतरा. ये आपूर्ति सैकड़ों घायलों के इलाज के लिए पर्याप्त है. देश में हिंसा से मरने वालों की संख्या 400 से अधिक हो गई है. देश की सेना और उसके अर्धसैनिक बल के बीच 15 अप्रैल को संघर्ष छिड़ गया था जिसने सूडान को भयानक गृहयुद्ध में धकेल दिया है.

सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सूडान हिंसा में अबतक 528 लोगों की मौत

हताहतों की संख्या पर नजर रखने वाले सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट के मुताबिक पिछले दो सप्ताह से अधिक समय के दौरान देश में संघर्ष में जान गंवाने वाले नागरिकों की संख्या बढ़कर 425 हो गई है जबकि 2,091 लोग घायल हुए हैं. सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने लड़ाकों सहित मरने वालों की कुल संख्या 528 और घायलों की संख्या 4,500 बताई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >