Video: अब सस्ता होगा प्याज, 453 टन लेकर दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस

Video: दिल्लीवालों को महंगे प्याज से राहत मिलने वाली है. महाराष्ट्र से 453 टन प्याज लेकर कांदा एक्सप्रेस राजधानी पहुंच गई है. केंद्र सरकार ने 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज की बिक्री शुरू कर दी है.

Video: महाराष्ट्र से 453 टन प्याज लेकर आई कांदा एक्सप्रेस शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गई. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की बढ़ती कीमतों को काबू में रखने के लिए 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर से बिक्री शुरू कर दी है. उपभोक्ता मामलों के सचिव ने बताया कि इस खेप से दिल्ली में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी.

लासलगांव स्टेशन पर किसानों ने रोकी थी ट्रेन

इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक स्थित लासलगांव स्टेशन पर किसानों ने 'कांदा एक्सप्रेस' को रोक दिया था. किसानों का आरोप था कि उनसे खरीदे गए अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज के बजाय खराब और सड़े हुए प्याज ट्रेन में लादे जा रहे थे.

किल्लत के बीच महाराष्ट्र से आया प्याज

प्याज की कीमतों में तेजी को लेकर बढ़ती चिंता के बीच यह कदम उठाया गया है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति जून के 4.38 प्रतिशत से बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई.

NAFED से प्याज और चीनी खरीदेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सरकार नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी NAFED से प्याज और चीनी खरीदेगी. इन वस्तुओं को राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

जमाखोरी रोकने के भी निर्देश

खाद्य और आपूर्ति विभाग को प्याज की आपूर्ति पर लगातार नजर रखने और बाजारों में इसकी उपलब्धता तय करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही जमाखोरी रोकने और नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >