जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, अवंतीपोरा एनकाउंटर में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, आतंकी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है.

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, आतंकी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है. इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की खबर है. मुठभेड़ अभी भी जारी है.

घटना की जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले के पदगामपोरा अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर घेराबंदी की गई. पुलिस और सुरक्षाबल आतंकियों तक पहुंच गए और और मुठभेड़ शुरू हो गई. बाद में पुलिस की तरफ से सूचना दी गई है कि अवंतीपोरा एनकाउंटर में एक आतंकवादी को मार गिराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >