भारत में तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रॉन के नए मामले, 16 राज्यों में पाए गए 316 संक्रमित
भारत में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं. इसके मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से एहतियाती कदम उठाए जाने लगे हैं. सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश के 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अब तक ओमिक्रॉन के करीब 236 नए मामले सामने आए. वहीं, मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत में अब तक ओमिक्रॉन के करीब 316 मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 65 मामले, दिल्ली में 64, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19 और केरल में 15 मामले सामने आए हैं.