PHOTOS: ओम बिरला ने असम विधानसभा के नये भवन का किया उद्घाटन, जानें क्या है खासियत

असम विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, किसी भी राज्य विधानसभा का भवन सिर्फ एक भवन नहीं है. यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है. इस मंदिर में बैठकर हम केवल जन कल्याण के लिए काम करते हैं.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने असम विधानसभा के नये भवन का रविवार को उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में बिरला के अलावा असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दायमरी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और रामेश्वर तेली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

असम विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, किसी भी राज्य विधानसभा का भवन सिर्फ एक भवन नहीं है. यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है. इस मंदिर में बैठकर हम केवल जन कल्याण के लिए काम करते हैं. इसीलिए लोकतंत्र की 75 वर्षों की यात्रा में हमने सामाजिक-आर्थिक विकास के माध्यम से देश को आगे बढ़ाया है.

अधिकारियों ने बताया कि नया विधानसभा परिसर दस एकड़ जमीन में फैला हुआ है, जिसमें मुख्य इमारत और प्रशासनिक कामकाज के लिए अन्य इमारतें शामिल हैं.

असम के नई विधानसभा के अंदर एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं. साथ ही यहां आधुनिक लाइटनिंग, विधायकों के बैठने के लिए शानदार कुर्सी और सीटिंग अरेंजमेंट किया गया है.

नये परिसर की नींव 10 साल पहले रखी गई थी और तब इसके निर्माण पर 234.84 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी और परिसर में अन्य निर्माण के कारण अब 351 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

अधिकारियों के अनुसार, नये भवन में 180 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है. मौजूदा विधानसभा भवन में 126 विधायक बैठ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >