ओडिशा में दम घुटने से मौत 6 लोगों की मौत, सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान हुआ हादसा

Odisha News: ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को सेप्टिक टैंक के निर्माण के दौरान उसके अंदर गए कम से कम 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई.

Odisha News: घटना उस वक्त हुई जब उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित काम के लिए सेप्टिक टैंक का एक हिस्सा खोला और बिल्डर दुर्घटनावश उसके अंदर गिर गया. उन्होंने बताया कि उन्हें बचाने के लिए अन्य लोग टैंक के अंदर घुसे. मदनपुर-रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गौड़ा कारलाखुंटा गांव में हुई इस घटना में एक व्यक्ति बीमार भी पड़ गया. सभी को मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने छह को मृत घोषित कर दिया.

मरने वालों में तीन राजमिस्त्री शामिल

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन राजमिस्त्री, एक मजदूर, सेप्टिक टैंक का निर्माण कर रहे बिल्डर और उनका बेटा शामिल है. मृतकों की पहचान निमाई पाल (48) और उनके बेटे आकाश पाल (28), अदल माझी (55), मनोरंजन हाती (27), छंदा जल (32) और बिपुल जल (30) के रूप में की गई. पंकज यानी (32) का अस्पताल में इलाज हो रहा हैं.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुआवजे की घोषणा की

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा, कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर में एक निर्माण स्थल पर हुए दुखद हादसे की जानकारी मिली। इस घटना में छह लोगों की जान चली गई. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. सीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है.

जिला प्रशासन ने भी दिया मुआवजा

कालाहांडी के जिलाधिकारी सचिन पावर ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 30-30 हजार रुपये जारी कर दिए हैं. ओडिशा के लोक निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी. पुलिस ने बताया कि इस घटना में हुई लोगों की मौत के वास्तविक कारणों की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: गुलमर्ग में मौत को मात: रोपवे में खराबी से हवा में अटकीं 300 सांसें, सेना के जांबाजों ने सुरक्षित बाहर निकाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >