...और अब कोरोना वायरस की चपेट में आया पेटीएम का कर्मचारी, ईटली से छुट्टी मनाकर लौटा था वापस

भारत में कोरोना वायरस अब अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है. बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में पेटीएम के एक कर्मचारी को इसने अपनी चपेट में ले लिया है. कंपनी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है.

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस की घातक महामारी अब धीरे-धीरे अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है. सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में इसके एक नये मामले की पुष्टि होने के बाद अब इससे सटे गुड़गांव में एक नया मामला सामने आया है. नये मामले में कोराना वायरस ने पेमेंट कंपनी पेटीएम के एक कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया है. दरअसल, वह हाल ही में ईटली से छुट्टी मनाकर वापस लौटे थे. बुधवार को कंपनी ने इसकी जानकारी दी है.

पेटीएम के प्रवक्ता ने इस बारे में सूचना देते हुए कहा कि हमारे गुड़गांव ऑफिस के एक सहयोगी, जो हाल ही में इटली से लौटे हैं, के कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वह उचित उपचार ले रहे हैं और हम उनके परिवार को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं. पेटीएम की तरफ से जारी बयान में आगे कहा गया है कि एहतियात के तौर पर हमने उनकी टीम के सदस्यों को तुरंत स्वास्थ्य जांच करवाने का सुझाव दिया है.

प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही, हमने अपने सभी सहकर्मियों को कुछ दिन के लिए घर से ही काम करने की सलाह दी है, ताकि उस बीच हम अपने ऑफिस को सेनिटाइज कर सकें. पेटीएम ने अपने बयान में अपने काम पर इसका प्रभाव नहीं पड़ने की बात भी कही है. पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, हमारे दैनिक कार्यों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और पेटीएम सेवाएं हमेशा की तरह जारी रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >