Video: गगनचुंबी इमारतों के बीच पानी का संकट, बूंद-बूंद के लिए जान जोखिम में डाल रहे बच्चे

नोएडा में पीने के पानी की गंभीर समस्या सामने आई है, जहां बच्चों को नाले की पाइपलाइन से पानी भरना पड़ रहा है. वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की, लेकिन अब सप्लाई का संकट गहरा गया है.

Viral Video : नोएडा के सेक्टर 78 से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. देश की राजधानी दिल्ली से सटा नोएडा शहर, जहां मल्टीनेशलन कंपनियों की बिल्डिंग हैं. जहां की तारीफ करते लोग नहीं थकते, वहां पीने के पानी के लिए बच्चों को अपनी जान की बाजी लगानी पड़ती होगी, शायद ही ऐसा विचार किसी के मन में आएगा.

वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची एक बड़े नाले की दीवार से लगे पाइपलाइन पर जैसे-तैसे खड़ी होकर पीना का पानी भरती दिखाई दे रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया और पानी की सप्लाई वाली पाइप, जो जर्जर हालत में थी, उसे हटा दिया गया.

गगनचुंबी इमारतों से सटी गरीबों की बस्ती

वीडियो में दिख रहा इलाका उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 78 के वाल्मिकी बस्ती का बताया जा रहा है. जहां आस-पास बड़ी-बड़ी इमारतें देखी जा सकती हैं. उसी से सटी एक बस्ती है, जहां से लगे इस पाइपलाइन के जरिए करीब 400 लोग पानी की जरूरत पूरी करते हैं.

प्रशासन की जेसीबी कार्रावाई

वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने जेसीबी भेजकर कार्रवाई की. पाइपलाइन को उखाड़ दिया गया. अब बच्चे जान जोखिम में डालकर तो पानी नहीं ले रहे, लेकिन समस्या पीने के पानी पर बन आई है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रशासन ने पीने के पानी की कोई अन्य व्यवस्था की या नहीं.

Also read : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, ट्रैवल एडवाइजरी की करेंगे समीक्षा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >