Video : नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर बवाल, गाड़ियां तोड़ीं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

Video : नोएडा के फेज-2 में कंपनी के कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया. नीचे देखें कर्मचारियों के प्रदर्शन का वीडियो.

Video : नोएडा के फेज-2 में कंपनी के कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान गुस्साए लोगों ने गाड़ियों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की. इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई. हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने स्थिति को काबू में किया. स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इस प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी ANI ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

मजदूरों और पुलिस के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की

गौतम बुद्ध नगर के अलग-अलग औद्योगिक इलाकों में सैलरी बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से चल रहा मजदूरों का धरना सोमवार को और ज्यादा तेज हो गया. नोएडा के सेक्टर 63, 62, 15, फेस-2, सूरजपुर, नॉलेज पार्क, दादरी और ईकोटेक-1 जैसे इलाकों में सुबह से ही मजदूर सड़कों पर उतर आए. कई जगह उन्होंने रास्ता जाम कर दिया और कुछ जगह तोड़फोड़ की . पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन कई जगह मजदूरों और पुलिस के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई.

मजदूरों ने गुस्से में पुलिस पर पथराव किया

एक अधिकारी के मुताबिक कई जगहों पर मजदूरों ने गुस्से में पुलिस पर पथराव कर दिया. कुछ कारों को आग लगाने और फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की भी खबर है. हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इस दौरान एक पुलिस की गाड़ियों पर भी हमला हुआ. मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौजूद हैं, जबकि मजदूर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >