Noida International Airport : IGI की भीड़ घटेगी, लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बूस्ट

Noida International Airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च) को कड़ी सुरक्षा के बीच गौतमबुद्ध नगर के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में सीएम योगी ने फिरोजाबाद में बनी कांच की गौतम बुद्ध की प्रतिमा प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट की.

Noida International Airport : पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि आज विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का नया दौर शुरू हो रहा है. उन्होंने कहा कि अब यूपी देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन गया है. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें इस एयरपोर्ट का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करने का मौका मिला. साथ ही पीएम कहा कि जिस यूपी ने उन्हें सांसद बनाया, उसकी पहचान अब इस शानदार एयरपोर्ट के नाम से भी जुड़ गई है.

कम एनर्जी में बेहतर काम होगा

करीब 11,742.45 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट काफी बड़ा प्रोजेक्ट है. इसमें 87 एकड़ का मल्टी-मोडल कार्गो हब और 40 एकड़ का मेंटेनेंस, रिपेयर और ऑपरेशन (MRO) हब बनाया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, यह अपने तरह का सबसे ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट एयरपोर्ट भी होगा, यानी कम एनर्जी में बेहतर काम करेगा.

करीब 22.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी कैपेसिटी

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के एडिशनल CEO शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि Noida International Airport पूरा होने के बाद भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन सकता है. उन्होंने बताया कि इसकी एनुअल कैपेसिटी करीब 22.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी. साथ ही, यह NCR में कनेक्टिविटी बढ़ाने और इकोनॉमिक डेवलपमेंट को तेज करने में बड़ा रोल निभाएगा.

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल हो जाएगा ये एयरपोर्ट

एयरपोर्ट को दो स्टेज में डेवलप करने का प्लान है. पहले स्टेज में चार फेज होंगे, जहां शुरुआत में करीब 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 7 करोड़ तक किया जाएगा. इसके बाद दूसरे स्टेज में विस्तार कर कुल क्षमता 22.5 करोड़ यात्रियों प्रति साल तक पहुंचाई जाएगी. इससे यह देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : Noida International Airport : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश के विकास का बनेगा प्रतीक बनेगा

कार्गो सर्विस बेहतर करने पर होगा जोर

एयरपोर्ट में 87 एकड़ जमीन मल्टी-मोडल कार्गो हब के लिए रखी गई है. यहां एक साथ कार्गो टर्मिनल, वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स जोन बनाए जाएंगे, जिससे माल की आवाजाही आसान होगी. करीब 30 एकड़ में घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और एक्सप्रेस कूरियर टर्मिनल भी बनाए जाएंगे. ऐसा इसलिए ताकि कार्गो सर्विस और बेहतर हो सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >