'अब ब्रह्मांड की कोई ताकत आर्टिकल 370 को नहीं ला सकती वापस', बोले पीएम मोदी- एक देश में नहीं चल सकते दो विधान

पीएम मोदी ने कहा है कि अब ब्रह्मांड की कोई भी ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है. उन्होंने साफ कर दिया कि एक देश में किसी तरह से भी दो विधान नहीं चल सकते हैं. पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि आर्टिकल 370 का जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए जरूरी थी.

पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें उच्चतम न्यायालय ने 370 को निरस्त करने की राष्ट्रपति की शक्ति को बरकरार रखा है. एक हिन्दी अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा है कि अब ब्रह्मांड की कोई भी ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है. उन्होंने साफ कर दिया कि एक देश में किसी तरह से भी दो विधान नहीं चल सकते हैं. पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि आर्टिकल 370 का जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए जरूरी थी.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक- पीएम मोदी
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विपक्ष की याचिका को निरस्त करने के सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट को पीएम मोदी ने ऐतिहासिक करार दिया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का सुप्रीम कोर्ट का आज का फैसला ऐतिहासिक है. उन्होंने ये भी लिखा था कि यह 5 अगस्त 2019 को संसद में लिए गए फैसले पर संवैधानिक मुहर लगाता है.’

प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अनुच्छेद 370 पर कहा था कि एक बार संविधान के अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत जम्मू और कश्मीर सहित राज्यों का एक संघ होगा, संप्रभुता का हस्तांतरण सभी मामलों में पूरा हो गया है. भारतीय संविधान की अनुसूची-1 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची और उनकी सीमा क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र शामिल हैं और सूची में जम्मू कश्मीर शामिल है.

Also Read: दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस, 15 मंजिलों वाले 9 टॉवर… पीएम मोदी ने किया सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >