न्यू इंडिया एश्योरेंस 22 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को 50-50 लाख का बीमा कवर देगी

सरकारी क्षेत्र की न्यू इंडिया एश्योरेंस डॉक्टरों, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को 50-50 लाख रुपये का बीमा कवर देगी.

न्यू इंडिया एश्योरेंस 22 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को 50-50 लाख का बीमा कवर देगी

नयी दिल्ली : सरकारी क्षेत्र की न्यू इंडिया एश्योरेंस डॉक्टरों, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को 50-50 लाख रुपये का बीमा कवर देगी. स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में दिन-रात जुटे हैं.

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा है कि वित्त मंत्री ने 26 मार्च को स्वास्थ्य कर्मियों के लिये जो घोषणा की थी, उस बारे में न्यू इंडिया एश्योरेंस ने देश भर में 22.12 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 50-50 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी किया है. डॉक्टर नर्स, पैरामेडिकल कर्मचारी, साफ-सफाई से जुड़े कर्मचारी समेत कुछ अन्य बीमा कवर के दायरे में तीन महीने के लिए होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >