NEP Row: NSUI के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी, कहा- RSS भारत के भविष्य को कर देगा खत्म

NEP Row: दिल्ली के जंतर-मंतर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एनईपी 2020, यूजीसी ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे. उन्होंने आरएसएस पर जमकर निशाना साधा.

NEP Row: NSUI के विरोध प्रदर्शन में लोकसभा नेता राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, “एक संगठन भारत के भविष्य, भारत की शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास कर रहा है. उस संस्था, उस संगठन का नाम RSS है. सच्चाई यह है कि अगर हमारी शिक्षा व्यवस्था उनके हाथों में चली गई, जो धीरे-धीरे हो रहा है, तो यह देश बर्बाद हो जाएगा.

दिल्ली पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर एनईपी 2020, यूजीसी ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.

इस देश में किसी को नौकरी नहीं मिलेगी : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला जारी रखते हुए कहा- “इस देश में किसी को नौकरी नहीं मिलेगी और यह देश खत्म हो जाएगा. मुझे बहुत खुशी है कि सभी छात्र संगठन यहां हैं क्योंकि यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप छात्रों को बताएं कि आज भारत के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति RSS के प्रभुत्व में हैं. आने वाले समय में, राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति RSS के मनोनयन से नियुक्त किए जाएंगे. यह देश के लिए खतरनाक है और हमें इसे रोकना होगा.”

देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा- “देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है. कुछ दिन पहले, प्रधानमंत्री ने कुंभ मेले पर बात की. मैं उनसे कहना चाहता था कि कुंभ मेले पर बोलना अच्छी बात है लेकिन उन्हें भविष्य के बारे में भी बोलना चाहिए. उन्हें बेरोजगारी के खिलाफ बोलना चाहिए. आपकी सरकार ने इस देश के युवाओं को बेरोजगार बना दिया है और आपको इसके बारे में भी बोलना चाहिए.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >