NEET-UG Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट ने NTA को जारी किया नोटिस, NSUI का हंगामा, संसद में सरकार को घेरने की तैयारी

NEET-UG Paper Leak: नीट-यूजी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नोटिस जारी किया, तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया. अब विपक्ष इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को संसद में घेरने की रणनीति बना रहा है.

NEET-UG Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी किया. जिसमें जानना चाहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक 2024 में शामिल हुए अभ्यर्थियों को दी गई ओएमआर शीट से संबंधित शिकायतों को उठाने के लिए कोई समयसीमा है या नहीं. जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने एक निजी कोचिंग सेंटर और कुछ नीट अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल नयी याचिकाओं पर एनटीए को नोटिस जारी किया तथा इन याचिकाओं पर सुनवाई लंबित मामलों के साथ आठ जुलाई के लिए निर्धारित कर दी. कोचिंग संस्थान और अभ्यर्थियों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आर. बसंत ने दलील दी कि परीक्षा में शामिल हुए कुछ अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट नहीं मिली हैं.

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एनटीए ऑफिस में घुसकर की नारेबाजी

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सदस्यों ने यहां ओखला में एजेंसी के कार्यालय में घुसकर ‘एनटीए को बंद करो’ के नारे लगाए. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता हंगामा करते दिख रहे हैं.

नीट मामले में संसद में सरकार को घेरने की तैयारी

संसद के विशेष सत्र में शुक्रवार को नीट मामले में भारी हंगामा होने की उम्मीद की जा रही है. विपक्ष ने इस मामले में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. गुरुवार को I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक भी की.

क्या है नीट-यूजी मामला

एनटीए इन दिनों राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विवाद में घिरी है. 5 मई को ली गई परीक्षा में करीब 24 लाख छात्र शामिल हुए. परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया. जिसमें एनटीए ने 67 छात्रों को पूरे 720 अंक दिए गए. साथ ही दो छात्रों को 718 और 719 अंक भी मिले. इसी को लेकर छात्र हंगामा करने लगे. नीट परीक्षा में पेपर लीक के भी मामले सामने आये.

सीबीआई कर रही है जांच

नीट-यूपी विवाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए के डीजी को हटा दिया और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी. सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुट गई है. सीबीआई बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में पूछताछ और गिरफ्तारी कर रही है. गुरुवार को भी पटना से नीट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Also Read: NEET Paper Leak मामले में CBI ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पटना में जांच एजेंसी का बड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >