CJP Protest : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने NEET परीक्षा पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार का पक्ष रखा. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी हैं, इसलिए सरकार ने शुरू से ही इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने बताया कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और प्रधानमंत्री मोदी ने अब फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दोषियों को जल्द सजा दिलाने का ऐलान किया है. उनका कहना था कि इससे छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा मजबूत होगा.
कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार संसद में NEET मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष लगातार नई-नई शर्तें रखकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है और चर्चा से बच रही है, क्योंकि बहस में केंद्र सरकार की कार्रवाई और सच्चाई सामने आ जाएगी.
निर्मला सीतारमण ने कहा पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी हैं, इसलिए सरकार ने शुरू से ही इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने बताया कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और प्रधानमंत्री मोदी ने अब फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दोषियों को जल्द सजा दिलाने का ऐलान किया है. उनका कहना था कि इससे छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा मजबूत होगा.
छात्रों के हौसले की भी की तारीफ
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि पेपर लीक की घटना से कई छात्र निराश जरूर हुए, लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों ने हार नहीं मानी. उन्होंने दोबारा मेहनत की, बेहतर तैयारी की और अच्छे अंक हासिल किए. उन्होंने ऐसे छात्रों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि दोबारा परीक्षा समय पर हो, परिणाम घोषित हों और छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो.
विपक्ष से बहस में शामिल होने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस से संसद में सार्थक चर्चा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि और कदम उठाने की जरूरत होगी तो सरकार जवाब देने और कार्रवाई करने के लिए तैयार है. उनका कहना था कि देश के युवाओं के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं, बल्कि समाधान और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आपकी माफी चाहिए
