Karnataka: NEET परीक्षा में जनेऊ उतरवाने का आरोप, ब्राह्मण समुदाय का सेंटर के बाहर प्रदर्शन

NEET Exam: कर्नाटक में एक बार फिर से जनेऊ विवाद गहराने लगा है. NEET परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने उसका जनेऊ उतरवाने का आरोप लगाया है. जिसके बाद ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों ने कलबुर्गी के सेंट मैरी स्कूल में स्थित एक परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी श्रीपद पाटिल ने बताया, ‘जनेऊ’ उतरवाने के बाद उसे परीक्षा देने की अनुमति दी गई.

NEET Exam: कर्नाटक में लगातार जनेऊ विवाद गहराता जा रहा है. सीईटी परीक्षा के बाद NEET परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने जनेऊ उतरवाने का आरोप लगाया है. जिसके बाद ब्राह्मणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी श्रीपद पाटिल के पिता सुधीर पाटिल ने कहा, “वह आधे घंटे पहले परीक्षा देने गया था. उसे जनेऊ उतारने को कहा गया और उसे यहीं छोड़ने के लिए बाहर भेज दिया गया. मैं बाहर था और मुझे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. उसने मेरे हाथ में जनेऊ रख दिया और फिर परीक्षा देने चला गया. वह यहां NEET की परीक्षा दे रहा है.”

सीईटी परीक्षा में भी तीन अभ्यर्थियों ने जनेऊ उतरवाने का लगाया था आरोप

कर्नाटक में इंजीनियरिंग और अन्य संकायों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के दौरान शिवमोगा में एक छात्र का ‘जनेऊ’ अपवित्र करने की घटना के बीच, बीदर, गडग और धारवाड़ में तीन और छात्रों को ‘जनेऊ’ उतारने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया था. तीन ब्राह्मण छात्रों ने आरोप लगाया था कि या तो उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया या फिर परीक्षा से पहले ही उनके जनेऊ उतारने के लिए उन्हें मजबूर किया गया.

जनेऊ विवाद में प्रधानाचार्य हुए थे बर्खास्त

बीदर में एक अन्य छात्र को कथित तौर पर सीईटी परीक्षा देने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। छात्रा की शिकायत और बीदर जिले के उपायुक्त द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण के बाद, साईं दीप एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित साईं स्पुर्ति पीयू कॉलेज के प्रधानाचार्य और द्वितीय श्रेणी के सहायक को बर्खास्त कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >