NCP Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में हाहाकार, एनसीपी में दो फाड़

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से बगावत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे को ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है.

महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. अजित पवार की बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो फाड़ में बंट चुकी है. एनसीपी में ड्रामा जारी है. एक ओर अजित पवार ने पार्टी पर अपना दावा ठोक दिया है, तो दूसरी ओर शरद पवार ने बगावत करने वाले सभी 9 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है और जयंत पाटिल को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया. लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र के नये डिप्टी सीएम अजित पवार ने जयंत पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर सनील तटकरे को इस पद पर नियुक्त कर दिया है.

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते प्रफुल्ल पटेल ने सनील तटकरे को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

सुनील तटकरे को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर बागी विधायक प्रफुल्ल पटेल ने कहा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते मैंने महाराष्ट्र( प्रदेश अध्यक्ष) कि जिम्मेदारी सुनील तटकरे को देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, अनिल भाईदास पाटिल को हमने फिर से महाराष्ट्र विधानसभा में NCP का मुख्य सचेतक नियुक्त किया. इधर सुनील तटकरे ने कहा, मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है. मैं महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करूंगा. मैंने पार्टी के सभी नेताओं को विश्वास में लिया है. मैंने सभी विधायकों और जिला परिषद नेताओं की बैठक भी बुलाई है.

क्या आप भूल गए हैं कि शरद पवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं : अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जब एनसीपी चीफ को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, क्या आप भूल गए हैं कि शरद पवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इधर NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, हमारी उनको (शरद पवार) हाथ जोड़कर विनती है कि पार्टी के बहुसंख्यक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा का वे आदर करें. उनका आशीर्वाद हम पर और पार्टी पर हमेशा बना रहे.

Also Read: Maharashtra Politics: अजित पवार समेत 8 अन्य के खिलाफ NCP ने दायर की अयोग्यता याचिका

शरद पवार प्रफुल्ल पटेल और सांसद तटकरे को किया निष्कासित

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से बगावत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे को ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है. पवार ने यह कदम अजित पवार के एकनाथ शिंदे- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में बतौर उपमुख्यमंत्री शामिल होने के बाद उठाया है. शरद पवार ने ट्वीट किया, मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी विरोधियों गतिविधियों की वजह से श्री सुनील तटकरे और श्री प्रफुल्ल पटेल को राकांपा पार्टी सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश देता हूं.

अजित पवार ने शरद पवार से बगावत कर शिंदे सरकार को किया समर्थन

गौरतलब है कि अजित पवार ने अपने 17 विधायकों के साथ शरद पवार से बगावत करते हुए एकनाथ शिंदे सरकार का समर्थन किया. रविवार को अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, तो एनसीपी के आठ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. अजित पवार ने दावा किया है कि एनसीपी के 40 विधायकों का उन्हें समर्थन प्राप्त है. उन्होंने एनसीपी और चुनाव चिह्न पर भी दावा ठोक दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >