Nayab Singh Saini Oath: नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, मंच पर लगे जय श्री राम के नारे

Nayab Singh Saini Oath : नायब सिंह सैनी ने मु्ख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा कई दिग्गज शामिल हुए.

Nayab Singh Saini Oath :नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा अन्य लोग भी शामिल होने पहुंचे. बीजेपी विधायक अनिल विज ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

इससे पहले 54 वर्षीय सैनी ने बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

सीएम और कैबिनेट के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से इनकार किया है. कोर्ट ने कहा कि वह हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह को रोकने का अनुरोध करने के लिए याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाएगा. निर्वाचित सरकार को शपथ लेने से नहीं रोका जा सकता है.

शपथ ग्रहण से पहले नायब सिंह सैनी ने की पूजा

शपथ ग्रहण से पहले नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पंचकूला के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है. सैनी ने पूजा के बाद कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज भगवान वाल्मीकि की जयंती है. उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का काम किया और समाज को एक संदेश दिया. आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे भगवान वाल्मीकि के चरणों में पूजा करने का अवसर मिला है. मैं उनकी जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि आज जो शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, वह वाल्मीकि जी की जयंती पर हो रहा है. जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, हम हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं, चाहे वह किसी भी समुदाय का हो.

Read Also : Nayab Singh Saini Net Worth : कितनी हैं नायब सिंह सैनी के पास संपत्ति? जानें यहां

पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पंचकूला में किया गया जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए . हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए चुनावों में बीजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया. वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की. हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >