Mumbai News: दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके में भारतीय नौसेना का एक नाविक, उसकी पत्नी और दो बच्चे अपने आवास पर मृत पाए गए. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. कफ परेड पुलिस मामले की जांच कर रही है और चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
घर में मिला नाविक का शव
कफ परेड पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात नाविक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. उसी परिसर में उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव भी पाए गए. बच्चों की उम्र दो महीने और तीन साल बताई जा रही है.
पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका है कि नाविक ने आत्महत्या की, जबकि उसकी पत्नी और बच्चों को जहर दिए जाने की संभावना है. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों और अन्य जानकारियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
भारतीय नौसेना ने जारी किया बयान
भारतीय नौसेना ने भी घटना की पुष्टि की है. नौसेना ने अपने बयान में कहा कि एक नाविक, उसकी पत्नी और उनके दो बच्चे अपने आवास पर मृत पाए गए हैं. नौसेना ने कहा कि पुलिस जांच में हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है.
Also Read: गैस सिलेंडर से जलने से पंप मैनेजर की मौत, परिजनों ने लगाया साजिश के तहत हत्या आरोप
